फेस वॉश करने के बाद अधिकतर महिलाएं चेहरे पर क्रीम लगाती हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं बाजार के महंगे क्रीम का इस्तेमाल करती हैं, अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे फेस क्रीम के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम खर्च में घर पर तैयार कर सकती हैं।
बादाम तेल से फेस क्रीम
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अगर आप भी मानसून के सीजन में अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती है और स्किन प्रॉब्लम से बचना चाहती है, तो अब आप घर पर बादाम तेल का इस्तेमाल कर खास फेस क्रीम बना सकती हैं। इस क्रीम की मदद से चेहरे पर होने वाली टैनिंग और पिंपल्स जैसी परेशानी भी कम होगी। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
बादाम तेल से फेस क्रीम बनाने के लिए सामग्री -
- बादाम तेल
- जैस्मीन ऑयल
- एलोवेरा जेल
- विटामिन ई कैप्सूल
बादाम तेल से फेस क्रीम बनाने का तरीका -
अगर आप भी घर पर रहकर अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप बादाम तेल का इस्तेमाल कर फेस क्रीम बना सकती हैं।
घर पर बादाम से फेस क्रीम बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में बादाम का तेल निकाल लें।
इस कटोरी में आप विटामिन ई कैप्सूल का तेल भी मिक्स कर दें और थोड़ी देर के लिए इसे रख दें।
यह भी पढ़ें: बरसात में चिपचिपे बाल बनेगे सिल्की और चमकदार, निम्बू के साथ मिलाने होंगे ये 2 तेल
अब इस मिश्रण को हल्का गुनगुना कर लें, जब यह ठंडा हो जाएं तब इस मिश्रण में एलोवेरा जेल मिला दें।
बादाम तेल और एलोवेरा जेल के इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्सकर कर फेंट लें और इसका क्रीमी पेस्ट तैयार कर लें।
आप इस क्रीम को सुबह नहाने के बाद चेहरे पर लगा सकती हैं और रात में चेहरा धोकर सोने से पहले लगा सकती हैं।
इस क्रीम को आप 20 दिनों तक इस्तेमाल कर सकती हैं, उसके बाद दोबारा से इसी प्रोसेस से क्रीम को तैयार कर सकती हैं।
आप इस क्रीम को एक साफ और एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें:कॉफी के साथ मिलाकर लगा लें ये 2 चीज, चेहरे का बढ़ेगा ग्लो और स्किन प्रॉब्लम भी होगी कम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों