चेहरे के मुंहासों को छूमंतर कर देगा, घर में 10 रुपये में बना ये जैल

रोजमर्रा की जिंदगी में हमारी त्वचा को कई परेशानियों को झेलना पड़ता है। धूल, गंदगी और प्रदूषण से लेकर तनाव तक, ऐसे कई कारक हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन ऑयली त्वचा को एक और समस्या यानि मुंहासों को भी झेलना पड़ता है। मुंहासे हमारे चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं और इसके बाद आने वाले दाग तो बहुत ही बुरे दिखाई देते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें इससे हार स्वीकार करनी होगी और धैर्यपूर्वक इंतजार करना चाहिए जब तक कि मुंहासे दूर न हो जाए। अगर आपको भी मुंहासों की समस्या परेशान करती है और गर्मियों के मौसम स्किन के ज्यादा ऑयली होने पर समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे पास एक प्रभावी स्किनकेयर टिप्स है जो मुंहासों और इससे होने वाले निशान को दूर करने में आपकी हेल्प कर सकता है। अगर आप भी इस नुस्खे को जानने के लिए उत्सुक है तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
बनाने के लिए सामग्री
- एलोवेरा जैल- 4 बड़ा चम्मच
- सिनामोन एसेंशियल ऑयल- 5 बूंदें
- टी ट्री एसेंशियल ऑयल-5 बूंदें
इसे जरूर पढ़ें: घर में 2 मिनट में बनाएं ये 5 एलोवेरा फेस पैक और स्किन प्रॉब्लम्स दूर भगाएं
बनाने और लगाने का तरीका
- एक मिक्सिंग बाउल में, एलोवेरा जैल मिलाएं और सुनिश्चित करें कि इसमें किसी तरह की गांठ न हो।
- फिर इसमें दालचीनी ऑयल और टी ट्री एसेंशियल ऑयल में मिलाएं।
- जैल को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
- इस्तेमाल करने के लिए, साफ करने के बाद अपने चेहरे पर इसे लगाएं।
- फिर हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें और इसे रात भर छोड़ दें।
एक्ने जैल लगाने के फायदे
- यह जैल रातभर में ही आपके चेहरे के व्हाइटहेड्स को श्रिंक कर देता है।
- मुंहासों को होने और फैलने से बचाता है।
- इसे लगाने से स्किन हेल्दी और साफ हो जाती है।
एक्ने के लिए एलोवेरा जैल, दालचीनी और टी ट्री एसेंशियल ऑयल ही क्यों?
एलोवेरा जैल- एलोवेरा हमारी स्किन के लिए कितना अच्छा होता है, शायद यह बात आज के समय में हर कोई जानता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह त्वचा पर होने वाले मुंहासों को दूर करने में भी आपकी हेल्प करता है। जी हां एलोवेरा प्रकृति से एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल होता है। इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो मुंहासों और उसकी लालिमा को कम करने में हेल्प करता है।
सिनामोन एसेंशियल ऑयल- सिनामोन एसेंशियल ऑयल एक शक्तिशाली एंटी-एक्ने है जिसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह किसी भी निशान को छोडे बिना मुंहासे ठीक करने में हेल्प करता है। इसके अलावा ये ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है जिससे चेहरे की स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और फाइन लाइन्स चेहरे पर नहीं दिखते हैं।
टी ट्री एसेंशियल ऑयल- टी ट्री एसेंशियल ऑयल स्किन, विशेष रूप से चेहरे की खूबसूरती के लिए काफी फायदेमंद है। टी ट्री एसेंशियल ऑयल सीधे मुंहासों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को निशाना बनाता है और उन्हें रोकता है। यह उन पोर्स को भी साफ करता है, जिससे वह खुलते है। जी हां इसमें एंटीसेप्टिक खूबियां होती हैं, जिनसे मुंहासों और दानों दोनों में फायदा मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर में 5 मिनट में बनाएं शुद्ध और ताजा एलोवेरा जैल और अनगिनत फायदे पाएं
सावधानी
इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। अगर आपको किसी भी चीज से एलर्जी है, तो जैल का उपयोग करना बंद कर दें। इसके अलावा अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो हमेशा अपनी हेल्थ / त्वचा की देखभाल / बालों की देखभाल की दिनचर्या में किसी भी आवश्यक तेल को शामिल करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें। कभी भी अपनी त्वचा पर सीधे एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल न करें, सुनिश्चित करें कि इसमें अन्य तेल को मिलाकर थोड़ा पतला जरूर कर लें। हमेशा पोर्स और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आर्गेनिक चीजों का इस्तेमाल करें।
तो देर किस बात की आप भी मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल करें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।