घर में 2 मिनट में बनाएं ये 5 एलोवेरा फेस पैक और स्किन प्रॉब्लम्स दूर भगाएं

क्या आप स्किन टैनिंग और झाइयों से परेशान हैं?
क्या ऑयली स्किन के कारण आपको मेकअप ज्यादा दिनों तक टिकता नहीं हैं?
या थोड़ा सा मेकअप करने से आपकी सेंसिटिव पर एलर्जी हो जाती है?
तो परेशान ना हो क्योंकि आपकी इन सभी समस्याओं को इलाज प्रकृति में मौजूद है। जी हां क्या आप जानते हैं कि प्रकृति में एक ऐसी चीज मौजूद हैं जो स्किन को हाइड्रेट, सूजन को दूर, झुर्रियों, दाग धब्बों और फाइन लाइन्स को दूर करने में आपकी हेल्प करता है। साथ ही प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करता है। इस चीज का नाम एलोवेरा है और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह सभी तरह की स्किन के लिए फायदेमंद होता है। मुझे तो कभी भी स्किन में किसी भी तरह की एलर्जी होती है तो मैं अपनी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए एलोवेरा लगाती हूं। इसके अलावा रोजाना रात को सोने से पहले एलोवेरा जैल जरूर लगाती हूं इससे मेरे चेहरे का एक्सट्रा ऑयल दूर होता है और फाइन लाइनस भी बहुत ज्यादा दिखाई नहीं देती है। आइए आज हम आपको स्किन के हिसाब से एलोवेरा पैक बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं।
Read more: एलोवेरा के इस्तेमाल में ये '1 गलती' बिल्कुल ना करें
स्किन के हिसाब से एलोवेरा पैक
- ग्लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा फेस पैक
- टैनिंग दूर करने के लिए एलोवेरा फेस पैक
- एलोवेरा फेस पैक से करें झाइयों का इलाज
- ऑयली और ड्राई स्किन के लिए एलोवेरा
- सेंसिटिव स्किन के लिए एलोवेरा फेस पैक
टैनिंग हटाये
अगर आप टैनिंग की समस्या से परेशान हैं तो नींबू के रस में एलोवेरा मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन टैनिंग दूर हो जाती है। एलोवेरा जैल में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाये। और अपने चेहरे और गर्दन पर इसे समान रूप से लगाये। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक टैन को हटाकर आपके चेहरे को ग्लोइंग बना देता है।
एलोवेरा फेस पैक या स्क्रब
यह पैक मुरझाई हुई त्वचा में नई जान लाता है। पेस्ट बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल और एलोवेरा जैल लें और उसमें ओट्स की बराबर मात्रा मिलाकर पेस्ट बना लें। और लगभग 5 मिनट के लिए धीरे से चेहरे पर मले। फिर 10 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। डेड स्किन निकालने वाला यह बहुत ही अच्छे स्क्रब के रूप में काम करता है।
झाइयों का इलाज करें
चेहरे से झाइयों के निशान दूर करने के लिए आपको रेगुलर एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपकी स्किन का कलर भी साफ होता है साथ ही उसमें कसाव भी आएगा। झाइयों के लिए फेस पैक बनाने के लिए एलोवेरा और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर 15 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। रेगुलर इस पैक को लगाने से धीरे-धीरे झाइयों के निशान चले जाते हैं।
सेंसिटिव स्किन के लिए एलोवेरा
सेंसिटिव स्किन पर बहुत सारी चीजों से एलर्जी हो जाती है, इसलिए ऐसी स्किन के लिए सॉफ्ट चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। सेंसिटिव स्किन से गंदगी और रैशेज को दूर करने एलोवेरा जैल में खीरे का रस, दही और गुलाब का तेल मिलाये। इसे अपने चेहरे पर लगाकर ड्राई होने के लिए छोड़ दें। अपनी इच्छानुसार आप गुलाब के तेल की जगह आवश्यक तेलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ड्राई होने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय से आपकी स्किन एकदम फ्रेश नजर आएगी।
Read more: क्या सच में महिलाओं के लिए संजीवनी है एलोवेरा, जानें एक्सपर्ट की राय
ऑयली और ड्राई स्किन के लिए एलोवेरा फेस पैक
ऑयली स्किन को अक्सर नवीनीकरण की जरूरत होती है। और एलोवेरा में स्किन सेल के नवीनीकरण के प्रोसेस में हेल्प करता है। इसके एस्ट्रीजेंट गुण स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाते है। ऑयली स्किन के लिए फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा के काटे वाले हिस्से को हटा लें, फिर एलोवेरा के पत्तों को पानी में उबालकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें शहद मिलाकर, इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 20 मिनट छोड़ने के बाद पैक को धो लें। इस पैक से स्किन का एक्सट्रा ऑयल निकल जाता है। ड्राई स्किन को हमेशा हाइड्रेशन की जरूरत होती है। आप स्किन की इस जरूरत को एलोवेरा फेस पैक की मदद से पूरा कर सकती हैं। एलोवेरा जैल, कॉटेज चीज और खीरे को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसमें थोड़ा सा लेमन जूस मिलाकर इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाये। 30 मिनट ऐसे ही छोड़ने के बाद अपने चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्किन अच्छे से हाइड्रेटेड हो जाएगी।
एलोवेरा को एक जादुई पौधे के रूप में जाना जाता है। आप इन फेस पैक को आसानी से घर में बनाकर ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं और स्किन की हर प्रॉब्लम्स को आसानी से दूर कर सकती हैं। तो देर किस बात की अगर आपको भी ऐसी ही कोई स्किन प्रॉब्लम हैं तो आज से ही इन एलोवेरा फेस पैक को जरूर ट्राई करें।
All Image Courtesy: Pxhere.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।