सुबह उठने के बाद सबसे खराब चीज जो आपको महसूस होती है, वह सूजा हुआ चेहरा है। तनाव, वाटर रिटेंशन से लेकर एलर्जी तक, ऐसे कई कारण हैं, जो किसी के चेहरे पर सूजन का कारण बन सकते हैं। जब किसी का चेहरा सूज जाता है, तब वह आमतौर पर ऐसी स्थिति में आ जाता है, जहां वह खुद को आईने में देखने से भी बचता है। इससे तनाव बढ़ जाता है।
अगर आप भी सुबह के समय चेहरे की सूजन से परेशान रहती हैं? तो इसे कम करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का घरेलू नुस्खा अपनाएं। जी हां कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सूजन को कम करने के लिए एक नेचुरल तरीका बता रही हैं। आइए इस नुस्खे के बारे में विस्तार से जानें।
वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''चेहरे की सूजन को कम करने के लिए मैं आपको एक तुरंत और आसान तरीका बता रही हूं। मेरा विश्वास करो, यह अद्भुत काम करता है!'' इस नुस्खे से न केवल आपके चेहरे की सूजन कम होती है बल्कि बिना मेकअप के भी त्वचा साफ और ग्लोइंग दिखती है।
View this post on Instagram
तमन्ना ने खुलासा किया कि उनकी रात बहुत लंबी थी और उन्हें ठीक से नींद नहीं आ रही थी, इसलिए सुबह उनका चेहरा फूला हुआ लग रहा था। उन्होंने बर्फ के टुकड़ों के साथ ठंडे पानी से भरा एक बाउल लिया और उसमें अपना चेहरा डुबोया। यह रोमछिद्रों को बंद और सुबह के समय चेहरे पर आने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:चेहरे की पफीनेस कम करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
यह विडियो भी देखें
चेहरे की सूजन से छुटकारा पाने के लिए बर्फ सबसे आसान तरीकों में से एक है। अगर आपको सुबह चेहरे पर अत्यधिक सूजन हो जाती है, तो बर्फ के पानी के बाउल में अपना चेहरा डुबोकर इसे कम कर सकती हैं। बर्फ की ठंडक ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करती है जो बदले में सूजन को कम करने में मदद करती है।
बर्फ न केवल सूजन कम करने के लिए, बल्कि दर्द से राहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है। बर्फ का तापमान ब्लो फ्लो को संकुचित कर देता है, जिससे शरीर के प्रभावित हिस्से में लिक्विड की मात्रा कम हो जाती है, जिससे सूजन कम होती है। यह त्वचा के खिलाफ लिक्विड प्रेशर को भी कम करता है जो एक प्रभावी दर्द निवारक के रूप में काम करता है।
बर्फ का कम तापमान केशिकाओं में ब्लड फ्लो को कम करता है और उस समय त्वचा के नीचे ब्लड की मात्रा को कम करता है। धीरे-धीरे, शरीर का बर्फीला हिस्सा ठंड के उपचार के प्रति प्रतिक्रिया करता है और इस हिस्से के गर्म ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
इसे जरूर पढ़ें:खुद को दें दिन के सिर्फ 15 मिनट और दिखें जवान
अगर आपको भी सुबह के समय चेहरे पर सूजन महसूस होती है तो तमन्ना भाटिया का बताया यह नुस्खा ट्राई करें। इस तरह की और जानकारी पाने के हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Article & Image Credit:tamannaahspeaks (@instagram)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।