होंठों के ऊपर सफेद दानों से हैं परेशान, ये नुस्खे आएंगे काम

लिप्स पर सफेद दाने होने के कारण, होंठों की खूबसूरती कम हो जाती है। इसलिए आपको होंठों की सही तरीके से देखभाल करनी चाहिए। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-07-18, 12:13 IST
home remedies for white bumps on lips

होंठ, चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं। इसलिए आपको इनकी सही तरीके से देखभाल करनी चाहिए। अपर लिप्स बनवाने के बाद या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होंठों के ऊपर सफेद दाने हो जाते हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण भी, दाने हो सकते हैं। इसके अलावा, खून में किसी प्रकार की समस्या होने पर भी होंठों पर सफेद दाने होने लगते हैं। सफेद दानों को ठीक करने के लिए आप घरेलू उपाय भी आजमा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस परेशानी को कम करने का तरीका बताएंगे।

एलोवेरा जेल

how to use aloe vera gel for bumps on lips

एलोवेरा जेल, हर स्किन टाइप पर सूट करता है। इसलिए आजकल मार्केट में एलोवेरा जेल से बने ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं। एलोवेरा जेल की खासियत यह है कि आप इसका उपयोग मेकअप रिमूव करने से लेकर डार्क स्पाट्स से छुटकारा पाने के लिए कर सकती हैं।

क्या जब भी आप अपर लिप्स करवाती हैं, तब आपके होंठों के ऊपर सफेद सफेद दाने हो जाते हैं? ये छोटे- छोटे दाने देखने में बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं। इनके कारण चेहरे की खूबसूरती पर भी असर पड़ता है।

इन दानों से राहत पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। रोजाना होंठों के ऊपर एलोवेरा लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे पर एलोवेरा लगाने से पहले हाथों को जरूर वॉश करें। गंदे हाथों से त्वचा को न छुएं।

नारियल का तेल

how to use coconut oil for bumps on lips

नारियल का तेल केवल बालों से संबंधित ही नहीं बल्कि त्वचा की कई समस्याओं को भी कम करने में मददगार है। अगर आपके लिप्स पर छोटे सफेद दाने हो रहे हैं, तो इन पर नारियल का तेल लगाएं।

रोजाना रात को रूई की मदद से नारियल का तेल लगा लें। दिन में दो बार नारियल के तेल के उपयोग से यह परेशानी कम हो जाएगी। आप चाहें, तो नारियल के तेल में 2-3 बूंद लैवेंडर ऑयल की मिक्स कर सकती हैं। इस मिश्रण को दाने वाली जगह पर लगाएं। (चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे)

इसे भी पढ़ें:चेहरे पर अक्सर होते हैं ये 4 तरह के दाने, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इनके बारे में

सेब का सिरका

सेब का सिरका त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इस सिरका में एंटी बैक्टिरियल और एस्ट्रीजेंट गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। लिप्स पर हो रहे सफेद दाने पर आप सेब का सिरका लगा सकती हैं। सेब के सिरका को डायरेक्ट स्किन पर न लगाएं। आधे चम्मच सिरका में पानी मिला लें। अब इसका उपयोग करें। (हेल्दी स्किन के लिए टिप्स)

इसे भी पढ़ें:आंखों के नीचे दिखने लगे हैं सफेद छोटे दाने, इन टिप्‍स से करें कम

इन बातों का रखें ध्यान

lip care tips ()

  • हेल्दी लिप्स के लिए आपको लिप मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। आप बाजार से या घर पर ही लिप मास्क बना सकती हैं।
  • हफ्ते में एक बार चीनी और शहद की मदद से होंठों को स्क्रब करें। लिप्स को एक्सफोलिएट करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
  • रात को सोने से पहले लिपस्टिक रिमूव कर लें और होंठों पर बादाम का तेल लगाएं।
  • केवल स्किन का ही नहीं आपको अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखना चाहिए। अपनी डाइट में ताजे फल शामिल करें।

नोट: त्वचा पर किसी भी चीज के उपयोग से पहले आपको पैच टेस्ट करना चाहिए। इसके अलावा, अगर दाने ठीक नहीं हो रहे हैं तो आपको स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • लिप्स पर व्हाइट बंप्स क्यों होते हैं?

    खून में किसी प्रकार की समस्या होने पर होंठों पर सफेद दाने होने लगते हैं।
  • होंठों की देखभाल कैसे करें?

    होंठों की देखभाल करने के लिए लिप्स पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें।