जानें रात में चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे

नारियल का तेल केवल बालों के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। 
Updated:- 2023-04-26, 13:13 IST
advantages of using coconut oil on face at night

सालों से ही चेहरे और बालों की खूबसूरती को निखारने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। क्या अपने कभी अपने चेहरे पर इस तेल का उपयोग किया है? खासतौर पर रात में? आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि रात में नारियल का तेल लगाने से चेहरे को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

स्किन रहेगी जवां

coconut oil benefits for skin
क्या आप त्वचा को जवां रखने के लिए महंगे ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर चुकी हैं? लेकिन फिर भी कोई खास असर नहीं नजर आ रहा है। ऐसे में आपको नेचुरल चीजों की ओर अपना रूख करना चाहिए। क्या आप जानती हैं कि कम उम्र में ही आपकी स्किन बूढ़ी क्यों नजर आने लगती है? इसका कारण त्वचा में कोलेजन का कम बनना है।

त्वचा में कोलेजन की कमी से कई प्रकार की समस्याएं जैसे लटकती त्वचा और झुर्रियां आने लगती है। नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा की फर्मनेस और इलास्टिसिट को मेंटेन करने का काम करता है। इस तेल में विटामिन ई और ए भी पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल से होने वाले डैमेज से बचाते हैं। ऐसे में अगर आप रात को अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगाकर सोएंगी तो आपका चेहरा हमेशा जवां नजर आएगा।

डार्क पैचेस हो सकते हैं हल्के

अगर आपके चेहरे पर डार्क पैच या दाग धब्बे हैं तो महंगी क्रीम के बजाय आपको त्वचा पर नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। नारियल का तेल ब्लीच के रूप में भी काम करता है। यानी, इसके उपयोग से आपके चेहरे पर मौजूद डार्क पैच हल्के हो सकते हैं। आपको रोजाना रात को त्वचा को साफ करने के बाद नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

इसे भी पढ़ें:गर्मियों में 1 चम्मच नारियल तेल हल कर सकता है आपकी ये समस्याएं

त्वचा की सूजन

नारियल तेल का इस्तेमाल त्वचा की सूजन को कम करने के लिए किया जा सकता है। इस तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को अंदर से हील करने का काम करते हैं। रात को सोने से पहले चेहरे पर यह तेल लगाएं और कुछ ही दिनों में असर देखें।

इसे भी पढ़ें:चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए नारियल के तेल के उपाय जानें


त्वचा रहेगी हाइड्रेट

what to do for moisturize skin
त्वचा को हाइड्रेट रखना कितना जरूरी है, इस बात से हम सभी वाकिफ हैं। यही कारण है कि बाजार में स्किन हाइड्रेशन के लिए अलग-अलग इंग्रीडियंट्स से बनी क्रीम मौजूद है।

क्या आप जानती हैं कि नारियल के तेल में 80-90% सैचुरेटेड फैट पाया जाता है? यह क्रैक्स और स्किन के टॉप लेयर में खोए पानी को कंट्रोल करने का काम करता है। त्वचा पर नारियल के तेल के उपयोग से आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है। नारियल का तेल त्वचा में मॉइश्चर को लॉक करता है, जिससे ड्राइनेस नहीं होती है।

एक्ने

can coconut oil cure acne
ऑयली स्किन एक्ने प्रोन होती है। एक्ने बैक्टीरिया से फाइट करने के लिए नारियल का तेल फायदेमंद होता है। इस तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है, जो एंटीमाइक्रोबियल होता है। यह गुण बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं, जिससे एक्ने होने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए अगर आपके चेहरे पर एक्ने होते हैं तो आप रात में नारियल का तेल लगाकर सो सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।