पैरों की बदबू को दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

गर्मियों के मौसम में पैरों से बदबू आना एक सामान्य समस्या है, लेकिन इसके कारण कई बार शर्मिंदगी भी महसूस करनी पड़ती है। खास तौर पर जब आप जूते पहनती होंगी तो आपके पैरों से ज्यादा बदबू आती होगी? कई लोग इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके कारण बदबू बढ़ भी सकती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको पैरों की बदबू से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय बताएंगे। चलिए जानते हैं क्यों आती है पैरों से बदबू और इससे निजात पाने के तरीके।
क्यों आती है पैरों से बदबू?
- जब पैरों में नमी होने के कारण बदबू आने लगती है। इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपके पैरों में पसीना न आए।
- पैरों को सही तरीके से साफ न करने के कारण भी पैरों से बदबू आने लगती है। इसलिए कहा जाता है कि पैरों को हमेशा साफ रखना चाहिए।
- मौसम की वजह से भी ऐसा होता है। खासतौर पर गर्मियों में पसीना आने की समस्या बेहद आम होती है।
लैवेंडर ऑयल आएगा काम
क्या चाहिए?
- पानी
- लैवेंडर ऑयल
क्या करें?
- एक टब में पानी डालें और इसमें लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें मिला लें।
- अब इस पानी में कुछ देर पैरों को भिगो कर रख लें।
- ऐसा करने से आपके पैरों से बदबू नहीं आएगी।
- रोजाना कम से कम 5-10 मिनट इस होममेड फुट सोक का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: पैरों से आती है बदबू तो आजमाएं ये 4 बेहद आसान घरेलू नुस्खे और पाएं राहत
एप्पल साइडर विनेगर
क्या चाहिए?
- एप्पल साइडर विनेगर
- पानी
क्या करें?
- एप्पल साइडर विनेगर में गुनगुना या ठंडा पानी मिलाएं।
- एप्पल साइडर विनेगर में पैरों को भिगोएं।
इसे भी पढ़ें:पैरों की बदबू को दूर करेंगे ये 3 होममेड 'Foot Soak'
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप चाहते हैं कि आपके पैरों से बदबू ना आए तो इसके लिए आपको अपने पैरों को रोजाना धोना चाहिए।
- अगर आप सॉक्स पहनती हैं तो रोजाना इन्हें बदलना सुनिश्चित करें। गंदे सॉक्स के कारण भी पैरों से बदबू आती है।
- हफ्ते में एक बार घर पर खुद से ही पेडीक्योर क्यों जरूर करें। पेडीक्योर करवाने से डेड स्किन रिमूव हो जाती है। साथ ही, आपके पैर सुंदर दिखते हैं। इसके लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। आप कुछ ही स्टेप्स में आसानी से पेडीक्योर कर सकती हैं।
- आप एंटी-फंगल फुट स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके पैरों में किसी प्रकार का कोई इंफेक्शन नहीं होगा। यह स्प्रे आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा।
- पैरों को साफ और हेल्दी रखने के लिए हफ्ते में एक बार फुट स्क्रब से इनकी सफाई भी करें। पैरों को अच्छे से मॉइश्चराइज करना भी जरूरी है, ताकि यह फटे नहीं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।