घर पर फ्री में करें Hair Straightening, काफी हद तक बाल हो जाएंगे सीधे

लंबे और घने बालों के अलावा आजकल महिलाओं को स्ट्रेट बालों का भी क्रेज है। हालांकि, बालों को स्ट्रेट करने के लिए बहुत सारे हेयर स्ट्रेटनिंग प्रोडक्ट्स आते हैं और बहुत सारे केमिकल ट्रीटमेंट भी हैं, जिनको अपनाने पर बाल स्ट्रेट हो जाते हैं।
बालों को स्ट्रेट करने के लिए हीटिंग प्रोडक्ट्स और केमिकल ट्रीटमेंट का प्रयोग करने वाली महिलाओं को इंस्टेंट रिजल्ट तो मिल जाता है, मगर कई बार इससे बालों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और वे खराब नजर आने लग जाते हैं।
ऐसे में या तो महिलाएं बालों को स्ट्रेट करने की ख्वाहिश को त्याग देती हैं या फिर वे इन्हीं तरीकों अपना कर अपने बालों को खराब कर लेती हैं। मगर आप यदि बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने का तरीका तलाश रही हैं, तो आपको आज हम एक फ्री का घरेलू नुस्खा बताएंगे, जो आपके बड़े काम आएगा।
इसे जरूर पढ़ें- बालों की ग्रोथ के लिए पान के पत्तों का ऐसे करें प्रयोग
बालों को कैसे स्ट्रेट करें?
सामग्री
- 1 कटोरी चावल का पानी
- 1 कटोरी एलोवेरा जेल
- 1 विटामिन-ई कैप्सूल
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
विधि
- सबसे पहले चावल को रातभर के लिए पानी में भिगो कर रख लें। सुबह उठने के बाद आप इस पानी को छान लें।
- फिर इस पानी में एलोवेरा जेल या फिर विटामिन-ई कैप्सूल को पंचर करके डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब आपको इस मिश्रण को बालों की रूट्स को एक इंच छोड़कर लगाना शुरू करना होगा। आप इस मिश्रण को बालों की लेंथ पर लगाएं और 30 से 45 मिनट तक इसे सूखने दें।
- इसके बाद आपको बालों को वॉश कर लेना है। इसके लिए आपको नॉर्मल पानी का यूज करना चाहिए और अच्छी तरह से इस मिश्रण को बालों से रिमूव कर लेना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- कम उम्र में बालों के सफेद होने से हैं परेशान तो अपनाएं यह आसान घरेलू नुस्खा
बालों को स्ट्रेट करने के लिए अपनाएं ये स्टेप्स
- सबसे पहले आपको बालों को शैंपू से वॉश (दादी मां के नुस्खे) करना है और फिर नेचुरली सुखा लेना है। इसके बाद आप बालों में यह मिश्रण लगाएं।
- आप हेयर ब्रश की मदद से इस मिश्रण को बालों में लगा सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि स्कैल्प पर इस मिश्रण को कम से कम ही लगने दें। दरअसल, चावल का पानी बहुत जल्दी सूख जाता है और फिर इसे स्कैल्प से निकाल पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
- बालों में मिश्रण लाने के बाद भूल से भी आपको बालों को फोल्ड नहीं करना है, क्योंकि आप यदि ऐसा करती हैं तो बाल स्ट्रेट नहीं होंगे।
- जब बाल सूखने लगें तो आप उसे पानी से अच्छी तरह से वॉश करें और नेचुरली सुखा लें।
- जब बाल 90 % सूख जाएं तो आपको बालों में एक अच्छा हेयर सीरम लगा लेना चाहिए।
क्या होगा रिजल्ट?
आप इस घरेलू नुस्खे का रोज प्रयोग करने की जगह हफ्ते में केवल 1 या 2 बार ही प्रयोग करें। इससे आपके बालों में कुछ वक्त बाद रिजल्ट नजर आएंगे। आपको बता दें कि यह होम हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट केवल उन महिलाओं के लिए है, जिनके बाल वेवी होते हैं। यदि आपके बाल बहुत अधिक घुंघराले हैं, तो आपके लिए यह ट्रीटमेंट नहीं है। हालांकि, इस विधि से आपके बाल न केवल स्ट्रेट होंगे बल्कि उनमें चमक भी आ जाएगी।
उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।