बालों की ग्रोथ के लिए पान के पत्तों का ऐसे करें प्रयोग

पान के पत्तों का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर से लेकर पूजा तक के कामों में किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता हैं, कि आप पान के पत्तों का प्रयोग बालों के लिए भी कर सकती हैं।
आप इसके उपयोग से बालों की ग्रोथ से लेकर डैंड्रफ जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, तो आइए जानें ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी से कि कैसे बालों के लिए पान के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है।
सामग्री

- 5 पान के पत्ते
- 1 चम्मच नारियल का तेल
इसे जरूर पढ़ें- Hair Growth Tips At Home: कमर तक लंबे बाल चाहिए तो जरूर अपनाएं ये आसान नुस्खा
बनाने का तरीका
- सबसे पहले पान के पत्तों को पीस लें।
- अब इसे एक बाउल में लें और इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर लें, और पेस्ट तैयार कर लें।
लगाने का तरीका

- सबसे पहले बालों को धो कर सुखा लें।
- अब इस पेस्ट को अपने पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
- करीब 1 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें।
- आप इसे हफ्ते में 3 बार प्रयोग कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- तुलसी का इस तरह करें इस्तेमाल घुटने तक लंबे हो सकते हैं बाल
पान के पत्ते विद तिल का तेल

- 4 पान केपत्ते
- 1 चम्मच तिल का तेल
- 2 गुलहड़ की पत्तियां
- 3 तुलसी के पत्ते
बनाने का तरीका
- सबसे पहले पान के पत्तों को पीस लें।
- अब इसे एक बाउल में लें और इसमें 1 चम्मच तिल का तेल, 2 गुलहड़ की पत्तियां और 3 तुलसी के पत्ते मिक्स कर लें, और पेस्ट तैयार कर लें।
- बालों को धो कर आप इस पेस्ट को लगांए।
पान के पत्तों के फायदे
पान के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो हमारे बालों को झड़ने कम करता है। साथ ही बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है। बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए आप इससे बने पेस्ट को हफ्ते में 3 बार प्रयोग कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।