Hair Care Tips: लंबे बाल की चाह है तो ये 'हेयर ग्रोथ पाउडर' आजमाएं

आज हम आपके लिए हेयर ग्रोथ पाउडर लेकर आए हैं जिससे इस्‍तेमाल से आप कुछ ही दिनों में लंबे और खूबसूरत बाल पा सकती है।
Updated:- 2019-09-16, 09:03 IST
long hair hair growth powder main

ज्यादातर महिलाओं की लंबे और घने बालों की चाह होती हैं। क्‍योंकि बाल चेहरे की सुंदरता पर चार चांद लगा देते है। जी हां जमाना चाहे कोई भी लंबे, काले, घने, मुलायम बालों का फैशन कभी आउट नहीं होता है। लेकिन लंबे बाल पाना किसी टास्क से कम नही है। और इस टास्‍क को पूरा करने के लिए महिलाएं तरह-तरह के उपाय भी अपनाती हैं। हेयर केयर प्रोडक्‍ट से लेकर पार्लर जाकर प्रोटीन स्‍पा कराने तक न जाने क्‍या-क्‍या। लेकिन बावजूद इसके उन्हें हताशा ही मिलती है। मार्केट में बिकने वाले ज्यादातर प्रोडक्‍ट लंबे बाल देने का दावा तो करते हैं लेकिन केमिकल युक्‍त प्रोडक्‍ट से फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्‍योंकि आज हम आपके लिए हेयर ग्रोथ पाउडर लेकर आए हैं जिससे इस्‍तेमाल से आप कुछ ही दिनों में लंबे और खूबसूरत बाल पा सकती है। घरेलू उपायों की सबसे अच्छी बात ये होती है कि इनका कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होता है और ये काफी आसान, सस्ते भी होते हैं। तो देर किस बात कि आइए हमारे साथ जानें कौन सा है ये हेयर ग्रोथ पाउडर और यह कैसे बनता और इस्‍तेमाल होता है।

इसे जरूर पढ़ें: बालों में है रुसी तो लगाएं ये तेल, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे बाल झड़ना बंद

long hair hair growth powder inside

हेयर ग्रोथ पाउडर बनाने की सामग्री

  • मेथी पाउडर- 1/2 कप 
  • एलोवेरा पाउडर- 1/2 कप 
  • मेंहदी का तेल- कुछ बूंदें

 

हेयर ग्रोथ पाउडर बनाने और लगाने का तरीका

  • एक बाउल में, मेथी पाउडर और एलोवेरा पाउडर को एक साथ मिला लें। 
  • अगर आपको यह पाउडर कहीं नहीं मिल रहा हैं तो पाउडर बनाने के लिए मेथी के बीज और ड्राई एलोवेरा के पत्तों को पीस लें। 
  • फिर इसमें कुछ बूदें मेंहदी के तेल की मिलाएं। 
  • आप चाहे तो लैवेंडर को भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। 
  • पाउडर को एयर-टाइट कंटेनर में डालकर, स्टोर कर लें।

long hair hair growth powder inside

हेयर मास्क के रूप में इस्‍तेमाल करने के लिए - थोड़े से पाउडर में दही या एलोवेरा का जूस मिला कर एक पतला पेस्ट बनाएं और इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसमें मालिश करें और 1 घंटे के बाद इसे धो लें।

 

हेयर क्लीन्ज़र के रूप में इस्‍तेमाल करने के लिए - एक बाउल में 2 से 3 चम्मच हेयर ग्रोथ पाउडर मिक्स करें, गीला बेस बनाने के लिए गर्म पानी या एलो वाटर मिलाएं। अब इसे बालों को गीला करके इसे लगाकर सर्कुलर मोशन में हल्‍के हाथों से मसाज करें। फिर क्लीन्ज़र को साफ करके अपने बालों को कंडीशन करें।

long hair hair growth powder inside

हेयर ग्रोथ के लिए मेथी एलोवेरा और मेंहदी ही क्‍यों?

मेथी बालों के लिए किसी वरदान की तरह है। इसमें बालों की ग्रोथ को बढ़ाने वाले गुण मौजूद होते हैं। यह बालों के रोम को पोषण और अनलॉग करके बालों की ग्रोथ को उत्तेजित करता है। साथ ही इससे बालों में नई चमक आती है और यह बालों को स्‍मूथ बनाकर उसे अच्‍छे से मैनेज करता है। बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के अलावा, मेथी में क्लींजिंग गुण भी होते हैं, जो स्कैल्प से डैंड्रफ को भी आसानी से साफ करता है।

इसे जरूर पढ़ें: Hair Care Tips: इन 6 तरीकों से आपके बाल रहेंगे सिल्की और शाइनी

एलोवेरा में क्लींजिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। यह बालों के रोम को भी पोषण देता है और बालों के ग्रोथ को बढ़ाते है। इसके अलावा मेंहदी में बालों की ग्रोथ और हैवी करने के गुण होते हैं। यह स्कैल्प को डिटॉक्स और साफ़ करके, विकास को बढ़ावा देने में मदद करती है।

इस हेयर ग्रोथ पाउडर को लगाकर कुछ ही दिनों में आपके बाल लंबे और घने हो जाएंगे।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।