महिलाएं अक्सर काम की व्यस्तता में अपने लुक्स का खयाल रखना भूल जाती हैं। ज्यादा स्ट्रेस और वर्कलोड की वजह से उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। कुछ और वजहों जैसे कि कम सोने, हार्मोन्स में बदलाव आने, अव्यवस्थित लाइफस्टाल होने या फिर हेरिडिटरी कारणों से भी आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। वैसे ये डार्क सर्कल्स एक उम्र के बाद ज्यादा प्रॉमिनेंटली नजर आने लगते हैं। कुछ महिलाएं इन डार्क सर्कल्स को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो जाती हैं और बाजार से महंगे कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स खरीदकर लाती हैं। क्या आप जानती हैं कि घर में मौजूद बहुत सी चीजों से आप ये डार्क सर्कल्स आसानी से दूर कर सकती हैं। अच्छी बात ये है कि इनके इस्तेमाल में किसी तरह का झंझट भी नहीं है। तो घर में आसानी से मिलने वाली इन चीजों के बारे में आइए जानते हैं-
बादाम का तेल
हर रात दो मिनट बादाम के तेल से अपनी आंखों के इर्द-गिर्द मसाज करें। मसाज क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज और इसका फर्क देखिए। बादाम में विटामिन ई होता है, जो डार्क सर्कल्स मिटाकर आंखों की खूबसूरती वापस लाता है।
Watch more : परफेक्ट फाउंडेशन लगाने का सही तरीका जानिए
आलू
आलू को दो बराबर हिस्सों में काटें। इसके बाद एक हिस्सा लेकर आंखों के इर्द-गिर्द क्लॉकवाइज और एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। आंखों पर हल्के हाथों से मसाज करें। आलू में नेचुरल ब्लीचिंग तत्व होते हैं, जिससे पफीनेस और डार्क सर्कल्स दोनों गायब हो जाते हैं।
टमाटर
एक टम्मच टमाटर जूस लीजिए। इसे अपनी उंगलियों में लगाकर आंखों के इर्दगिर्द हल्के हाथों से क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज मसाज करें। आखिर में हल्के गुनगुने पानी से अपनी आंखें धो लें। टमाटर से स्किन टोन लाइट होता है। कुछ हफ्तों तक दिन में दो बार ऐसा करने से आपकी आंखें खिल उठेंगी।