इन बातों का रखेंगी ध्यान तो नहीं होंगे दो मुंहे बाल

बालों को हेल्दी रखने के लिए आप क्या करती हैं? हेयर वॉश, स्पा, केराटिन और न जानें कितने ट्रीटमेंट? इन सभी चीजों के बावजूद भी बाल खराब हो जाते हैं? बालों का टूटना, ड्राईनेस के साथ-साथ दो मुंहे बाल भी एक गंभीर समस्या है। यह देखने में बेहद बेकार लगते हैं। इसके कारण अक्सर खुले बाल रखने में झिझक होती है। दो मुंहे बालों के कई कारण होते हैं। खासतौर पर जब आप अपने बालों का सही तरीके से ध्यान नहीं रखती हैं तो यह परेशानी बढ़ जाती है। अगर आपके भी बाल दो मुंहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं स्प्लिट एंड्स को होने से रोकने का तरीका।
बालों को सुलझाएं
बालों को रखें हाइड्रेट
बालों में मॉइश्चर एड करने के लिए हेयर मास्क का उपयोग करें। हेयर मास्क बालों को डीप कंडीशन करता है। यह ड्राईनेस को कम करता है। साथ ही बालों में नमी बनाए रखने का काम करता है। यह आपके बालों को पर्यावरण से होने वाले नुकसान से बचाता है।
बाजार में आपको हर हेयर टाइप के अनुसार मास्क मिल जाएंगे, लेकिन अच्छे परिणाम के लिए आपको नारियल का तेल, एलोवेरा जेल, ऑलिव ऑयल और केले से बना हेयर मास्क लगाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:आपकी रसोई में है दोमुंहे बालों की समस्या का इलाज
हीटिंग टूल्स से बनाएं दूरी
इसे भी पढ़ें:क्या सच में दो मुंहे बालों की समस्या को बढ़ा सकती हैं ये चीजें, जानें
ओवर ब्रशिंग करने से बचें
क्या आप ओवर ब्रशिंग टर्म से वाकिफ हैं? ऐसा कहा जाता है कि दिन में 100 बार ब्रश स्ट्रोक करना चाहिए। ऐसा कुछ नहीं है। यह केवल एक मिथ है। ओवर ब्रशिंग से बालों का टूटना शुरू हो जाता है और दो मुंहे बाल हो सकते हैं। इसलिए जरूरत से ज्यादा बालों में कंघी न करें। कॉम्ब करते वक्त बालों को खींचे नहीं। कंघी को गीला करके बालों में लगाने से आसानी से बाल डीटैंग्ल हो जाते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।