सावन का महीने हम कई सारे लोग हरे रंग को पहनना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसी वजह से अपने लिए हरे रंग की चीजों को सबसे ज्यादा खरीदते हैं। आप अपने हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए ग्रीन कलर नेल आर्ट को करवाएं। इससे आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के नेल आर्ट को आप करा सकती हैं।
सावन में करवाएं ग्रीन कलर नेल आर्ट
अगर आपको कुछ अलग तरह के नेल आर्ट को करवाना पसंद है, तो फोटो में नजर आने वाले डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें कुछ उंगलियों पर ग्लिटर कलर को लगाएं। इसके बाद बाकी उंगलियों पर फ्लोरल प्रिंट डिजाइन को क्रिएट करवाएं। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। आप इसमें चाहें तो एक्सेसरीज को भी ऐड करा सकती हैं।
स्टोन वर्क के साथ करवाएं ग्रीन कलर नेल आर्ट
आप अपने नाखुनों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए स्टोन वर्क वाले ग्रीन कलर नेल आर्ट को करा सकती हैं। इसमें डार्ककलर का इस्तेमाल येलो के साथ किया गया है। इसमें स्टोन भी डार्क ग्रीन कलर के लगाएं गए हैं। इससे हाथों की सुंदरता बढ़ गई है। इसे आप ट्राई कर सकती हैं। सावन में आप ग्रीन कलर को अच्छे से हाइलाइट कर सकती हैं।
प्लेन डिजाइन के साथ करवाएं ग्रीन कलर नेल आर्ट
आप रोजाना के लिए सिंपल रखना चाहती हैं अपने हाथ तो ऐसे में आप प्लेन डिजाइन वाले ग्रीन कलर नेल आर्ट को करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट से आपके हाथ सुंदर लगेंगे। इसमें आपको किसी तरह के स्टोन या एक्सेसरीज को लगवाने की जरूरत नहीं है। बस आपको कलर को सही चूज करना है। इसे हाथों में करवाएं। आपके हाथों की चमक अलग से नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें: French Nail Art Designs: पहली बार हाथों में करा रही हैं नेल आर्ट, तो इन डिजाइन को करें ट्राई
ग्लिटर ग्रीन कलर नेल आर्ट करवाएं
अगर आपको सावन में कहीं जाना है, तो ऐसे में आप इस फोटो में नजर आने वाली ग्लिटर ग्रीन कलर नेल आर्ट को करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट से आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। इस तरह के नेल आर्ट में डबल कलर एक साथ इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद ऊपर से ग्लिटर को लगाया जाता है। इस तरह की नेल आर्ट से आपके हाथ अच्छे लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: Glitter Nail Art Designs: हाथों में कराएं ग्लिटर नेल आर्ट, ट्रेंडी डिजाइन करें ट्राई
इस बार ट्राई करें ये नेल आर्ट। इसे करवाने के बाद आपको पूरे सावन के महीने में रंग को बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथImage credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों