herzindagi
glitter nail art designs  for women

Glitter Nail Art Designs: हाथों में कराएं ग्लिटर नेल आर्ट, ट्रेंडी डिजाइन करें ट्राई

&nbsp;हाथों के नाखूनों को सुंदर दिखाने के लिए आप भी नेल आर्ट कर सकती हैं। इससे आपके हाथ पहले से ज्यादा अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, आपको बार-बार नेल पेंट चेंज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-12, 17:50 IST

चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए हम अक्सर पार्लर जाते हैं। वहां पर महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं। वैसे ही हम अपने बालों का ख्याल भी रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी से हमारी खूबसूरती का पता चलता है। लेकिन हर बार ऐसा जरूरी नहीं है कि सब आपके चेहरे को ही देखें। कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो आपके हाथों की सुंदरता को भी पसंद करते हैं। अगर आपके हाथ सुंदर दिखाई देंगे, तो आप कॉन्फिडेंस के साथ हाथ मिला पाएंगे। इसके लिए आप नेल आर्ट करा सकती हैं। चलिए ग्लिटर नेल आर्ट के डिजाइन दिखाते हैं। 

स्टार डिजाइन ग्लिटर नेल आर्ट

Star design glitter nail art

आप अगर किसी डिजाइन के साथ ग्लिटर नेल आर्ट करवाना चाहती हैं, तो और स्टार डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इससे आपके हाथ पर हुए नेल आर्ट पर कफ नया डिजाइन ऐड हो जाएगा। इस तरह के नेल आर्ट भी हाथ पर अच्छे लगते हैं। इसमें कुछ नेल्स पर स्टार का डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। बाकी बचे नेल्स पर सिंपल ग्लिटर नेल कलर लगाया जाएगा। इससे आपके नाखून अच्छे लगेंगे।

लीफ डिजाइन ग्लिटर नेल आर्ट

Leaf design glitter nail art

आप अगर ग्रीन कलर को पसंद करते हैं, तो उस कलर की भी नेल आर्ट डिजाइन अपने नाखूनों पर करा सकती हैं। इसमें आपके नाखूनों पर पत्तियों के डिजाइन को 3 डी स्टाइल में क्रिएट किया जाएगा। यह सब ग्लिटर नेल कलर को लगाने के बाद क्रिएट किया जाएगा। इसके ऊपर स्टोन लगवाएं। इससे आपके नाखून अच्छे लगेंगे। आप इस तरह के नेल आर्ट को किसी भी नेल एक्सटेंशन सैलून में जाकर करा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: इन नेल आर्ट डिजाइन से बढ़ाएं अपने पैरों की खूबसूरती

सिंपल ग्लिटर नेल आर्ट 

Simple glitter nail art

अगर आपको ज्यादा फैंसी नेल आर्ट क्रिएट नहीं करवानी है, तो इसके लिए आप सिंपल तरीके से ग्लिटर नेल आर्ट को क्रिएट करा सकती हैं। इसमें बेस को सिंपल रखें। इसके बाद एक ग्लिटर की कोटिंग करवाएं। फिर आप अपनी पसंद के ग्लिटर को चूज करें आप नाखूनों पर जैसा चाहे वैसा डिजाइन क्रिएट करवाएं। इसके बाद जेल नेल पेंट को उंगलियों पर लगाएं। इससे आपके नाखून अच्छे लगेंगे। साथ ही, हाथ भी सुंदर दिखाई देंगे। 

इसे भी पढ़ें: नाखूनों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे नेल आर्ट के ये डिजाइंस

इस बार करवाएं ग्लिटर नेल आर्ट इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको बार-बार कलर चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।