Cucumber Massage: चेहरे पर दिखेगी ताजगी, जब घर पर करेंगी ठंडे खीरे से मसाज

Face Massage: चेहरे पर तेज धूप की वजह से अक्सर जलन या रेडनेस होने लगती है। इसकी वजह से चेहरे पर ठंडी चीज से मसाज करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
image

Face Massage At Home: गर्मी और बाहर का टेंपरेचर देखकर ही हर कोई घर पर रखने का मन बनाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी हम बाहर किसी काम के लिए जाते हैं, तो पहले चेहरे पर सनस्क्रीन की लेयर लगाते हैं। इसके बाद चेहरे को हल्के कपड़े से कवर करते हैं। लेकिन इसकी वजह से भी चेहरे पर धूप की किरणों का असर दिखाई देता है। ज्यादा देर तक बाहर निकलने की वजह से चेहरे पर रेडनेस और जलन होने लगती है। इसे शांत करने के लिए बाजार की कई सारी क्रीम आती है। लेकिन उनके इस्तेमाल से बेहतर है कि आप चेहरे पर खीरे का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा पर ठंडक बनी रहेगी। चलिए आपको डॉक्टर स्वाति के बताए गए तरीके और खीरे की मसाज के फायदे बताते हैं।

खीरे के चेहरे पर फायदे (Benefits Of Cucumber For Skin Care)

खीरा चेहरे के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल गर्मी में चेहरे पर जरूर करना चाहिए। इसमें विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को ठंडक देते हैं। साथ ही, चेहरे पर होने वाली सूजन, रेडनेस और जलन को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल चेहरे पर जरूर करना चाहिए।

Cucumber on face (2)

चेहरे पर ठंडे खीरे की मसाज कैसे करें

Face massage

  • इसके लिए आपको आपको खीरे को दो टुकड़ो में काटकर इन्हें थोड़े समय के लिए फ्रीज में रखना है।
  • जबतक ये ठंडे हो रहे हैं, तब तक आपको अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लेना है।
  • चेहरे पर किसी भी तरह की क्रीम या मेकअप प्रोडक्ट लगा नहीं होना चाहिए।
  • इसके बाद खीरे की चेहरे पर अच्छे से मसाज करें।
  • इसके लिए आपको खीरे को सर्कुलर मोशन में घुमाना है।
  • फिर अपने चेहरे को थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ देना है।
  • इसके बाद चेहरे को रिलेक्स होने दें।
  • फिर पानी से चेहरा साफ कर लें।
  • आपके चेहरे की आधी समस्या कम हो जाएगी।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप अपने चेहरे पर ब्लीच का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसके तुरंत बाद खीरे का इस्तेमाल न करें।
  • चेहरे पर खीरे को ठंडा करके लगा सकती हैं। साथ ही, आप चाहें तो इसकी आइस क्यूब जमाकर भी लगा सकती हैं।
  • चेहरे पर खीरे के इस्तेमाल के तुरंत बाद घर से बाहर धूप में न निकलें।

एक्सपर्ट की राय के हिसाब से आप अपने चेहरे पर खीरे का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, आपके चेहरे पर ठंडक बनी रहेगी। आप चाहें तो किसी और चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: खीरे के पानी में मिला लें ये 3 चीजें, गर्मियों में चेहरे पर हर दिन रहेगा निखार

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP