खीरे के पानी में मिला लें ये 3 चीजें, गर्मियों में चेहरे पर हर दिन रहेगा निखार

Homemade Cucumber Face Mask: खीरे की मदद से आप गर्मियों में चलने वाली लू से अपने स्किन को बचा सकते हैं। क्योंकि इस मौसम में चलने वाली गर्म हवा और धूप से स्किन से ग्लो गायब हो जाता है। इसकी वजह से आपका चेहरा मुरझाया हुआ नजर आने लगता है। लेकिन खीरा एक ऐसी चीज है, जिससे आप आसानी से गर्मियों में भी अपने ग्लो को बनाएं रख सकते हैं। 

 

usees of cucumber water on skin

खीरा खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। कई लोग हर दिन सलाद में खीरा खाना पसंद करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरे का पानी आपके चेहरे का ग्लो बढ़ा सकता है। इससे बना हुआ फेस पैक आपको बहुत फायदा पहुंचाएगा।

खीरा शरीर को ठंडक देता है, इसलिए गर्मियों के मौसम में यह आपके स्किन का ग्लो बनाएं रखेगा। आज के इस आर्टिकल में हम ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट रेनू माहेश्वरी से जानेंगे कि खीरे का फेस पैक आप कैसे तैयार कर सकती हैं और कैसे इसका इस्तेमाल आपको करना चाहिए।

खीरे के पानी से फेस पैक कैसे बनाएं? (How To Make Cucumber Water)

How To Make Cucumber Water

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट रेनू माहेश्वरी कहती हैं कि गर्मियों के मौसम खीरे का फेस पैक आपके चेहरे को ठंडक देगा। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह आपके चेहरे को फायदा पहुंचाएगा। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में कभी भी समय निकालकर 2 से 3 दिन कर सकती हैं।

खीरे के पानी में मिलाएं शहद

खीरे के पानी से फेस पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसके छिलके को अलग कर देना है।

FACE MASK

  • अब आप खीरे को कद्दूकस कर लें।
  • कद्दू कस करने के बाद खीरे से पानी निकालना आसान हो जाएगा।
  • कद्दूकस किए हुए खीरे को एक साफ कपड़े में भरें और हाथों से दबाएं।
  • खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसमें आपको अधिक परेशानी नहीं होगी।
  • अब आप खीरे के पानी में 2 से 3 बूंद शहद का मिलाएं।
  • अब आप इस पानी को मेकअप करने वाले स्पंज या ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं।
  • आप इसे अपने गले और गर्दन पर भी लगा सकती हैं।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि धूप में जो भी हिस्सा खुला रहता है, वहां का रंग आपके अन्य शरीर के हिस्से से डार्क हो जाता है।
  • जब पानी चेहरे से सुख जाए, तो आप इसे साफ पानी से धो लों।
  • अगर आप इस प्रोसेस को लंबे समय तक फॉलो करती हैं, तो यकीन मानिए गर्मियों के मौसम में फेस काले होने की शिकायत नहीं होगी।
  • खीरे का फेस पैकआपके फेस को हमेशा ताजा और ग्लो रखने में मदद करेगा।

खीरे के पानी में मिलाएं चावल का आटा

Make Cucumber Water

  • अगर फेस का ग्लो खत्म हो गया है, तो आपको इसे चावल का आटा लगाकर लगाना चाहिए।
  • इसके लिए आप खीरे के पानी में आधा या 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं।
  • अब आप इसे मिला लें और चेहरे पर लगाएं।
  • सनटेन के निशान को खत्म करने में यह फेस पैक आपकी मदद करेगा और आपके चेहरे पर फिर से ग्लो लाने में मदद करेगा।

नोट- ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट रेनू माहेश्वरी बताती हैं कि खीरे का फेस पैक ठंडा होने की वजह से यह आपके चेहरे को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। लेकिन कई लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है, इसलिए हो सकता है कि उन्हें यह फेसपैक सूट न करें। सेंसिटिव त्वचा वाले लोग इन नुस्खे को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP