रूखे बालों से हैं परेशान तो ट्राई करें अंडे और अलसी का ये हेयर मास्क

मौसम में बदलाव होने के कारण आपको कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा होगा। बहुत-सी महिलाओं को कोई स्किन संबंधी बीमारियां होने लगती हैं, तो किसी को बालों से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में वैसे भी कई महिलाओं को बाल टूटने और पतले बालों की समस्या का सामना करना पड़ रहा होगा। साथ ही, कुछ महिलाएं रूखे बालों की समस्या से भी परेशान होंगी? क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहती हैं? क्या आपके बालों की भी समय के अनुरूप सही ग्रोथ नहीं हो रही है?
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट, शैंपू इस्तेमाल कर चुकी हैं लेकिन फिर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ा? तो अब आप परेशान ना हों, क्योंकि आज हम आपके लिए इस लेख के माध्यम से अंडे और अलसी के बीज से बने एक ऐसे होममेड हेयर मास्क की विधि लेकर आए हैं, जिसे हफ्ते में 2 बार लगाने से आपके बाल स्मूथ सिल्की और शाइनी नजर आने लगेंगे।
अगर आप कुछ सस्ते और उपयोगी उपाय की तलाश कर रही हैं, तो अंडे और अलसी के बीज से बना ये हेयर मास्क आपके लिए है क्योंकि इस हेयर मास्क को घर पर बनाना बहुत सस्ता है। आपको बता दें कि अंडा बालों से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है जैसे स्कैल्प में ज्यादा खुजली होना या डैंड्रफ की समस्या। तो चलिए जानते हैं अंडे और अलसी का यह हेयर मास्क आप आसानी से घर पर कैसे बना सकती हैं।
हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- अंडा - 1
- एलोवेरा जेल - 1 - 2 बड़ा चम्मच
- अलसी के बीज- 1 बड़ा चम्मच
- जैतून का तेल - 2 बूंदे
हेयर मास्क बनाने की विधि

- सबसे पहले आप एक कटोरी में अलसी के बीज निकल लें और एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फिर असली के बीज और एलोवेरा के इस मिश्रण को एक मिक्सी में डालें।
- मिक्सी में डालने के बाद उसमें जैतून का तेल, अंडा डालें और इसका पेस्ट तैयार करें। ध्यान रहे, मिश्रण स्मूथ हो ताकि आसानी से बालों पर लग जाए।
- अब सामग्री को एक कटोरी में निकाल लें और कुछ देर रख दें। आप इसे बालों और स्कैल्प पर ब्रश की सहायता से अच्छी तरह लगाएं और मालिश करें।
- इसे बालों पर 30 मिनट तक लगा रहने दें और साथ ही बालों को एक पॉलिथीन या शॉवर कैप से कवर कर लें।
- 30 मिनट हो जाने के बाद आप माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।
- ध्यान रहे, इसे लगाने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह सुलझा लें वर्ना बाल काफी टूट सकते हैं।
- बेहतर परिणामों के लिए ये हेयर मास्क हफ्ते में कम से कम 2 बार लगाएं।
इसे ज़रूर पढ़ें-डाइट ही नहीं, स्किन केयर को भी कर रही है वेगन तो पहले इन मिथ्स को मन से निकाल दें
हेयर मास्क के फायदे
अंडे के फायदे

अंडे को बालों पर लगाने के बहुत फायदे हैं क्योंकि यह एक तरह का नेचुरल कंडीशनर होता है। जिसे बालों में लगाने के बाद बाल स्मूथ हो जाते हैं। अगर आपके बाल छोटे हैं और आप लंबे बाल पाने की ख्वाहिश रखती हैं, तो अंडे से बना ये हेयर मास्क आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि यह बालों की ग्रोथ करने में आपकी मदद करेगा। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर और तमाम पोषक तत्व, बालों में प्राकृतिक लोच लाने के साथ-साथ दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाते हैं। अंडे में मौजूद एंटी-फंगल और कई तरह के विटामिन्सबालों को टूटने से बचाते हैं और बालों की प्राकृतिक चमक भी लौटा देते हैं।
एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है, क्योंकि एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा, ये एंटीऑक्सीडेंट बालों को सही मायने में नमी प्रदान करते हैं और कई स्किन और हेयर इन्फेक्शन से भी बचाने का काम करते हैं। साथ ही, यह स्किन को हाइड्रेट रखते हैं। एलोवेरा बालों को मॉइस्चराइज कर सॉफ्ट और खूबसूरत बनाने में काफी मददगार होता है।
अलसी के बीज के फायदे

अलसी के बीज के भी कई फायदे हैं, यह बालों और स्कैल्प की कई तरह की प्रॉब्लम्स को दूर कर देता है क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन-सी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही, अलसी में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को खत्म कर बालों को स्वस्थ बनाते हैं। इसके अलावा आप इसमें जैतून का तेल भी मिला सकती हैं क्योंकि जैतून का तेलबालों के लिए बहुत उपयोगी है।
इसे ज़रूर पढ़ें-इन 5 घरेलू चीजों से करें अपने बालों को डिटॉक्स
साथ ही, आपको बता दें कि अंडे और अलसी के बीज से बना यह हेयर मास्क पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसे बालों पर लगाने का कोई भी साइड इफेक्ट्स नहीं है लेकिन संवेदनशील त्वचा (स्कैल्प) और बालों पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।