महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती का बहुत ध्यान रखती हैं। यही नहीं इनमें से कुछ महिलाएं तो ऐसी है, जो न सिर्फ अपने चेहरे की खूबसूरती को बल्कि अपने शरीर को सुंदर बनाने के लिए हर छोटी-छोटी चीजों का बहुत ध्यान रखती हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ अपने बालों को भी घना, लंबा और खूबसूरत बनाने की चाह रखती है। लेकिन सफेद बाल उनकी खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिससे वे काफी परेशान रहती हैं।
अगर आप भी इन सफेद बाल की वजह से परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी चीज बताएंगे, जो सफेद बाल की दुश्मन साबित हो सकती है। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट से जानते हैं सफेद बालों को कम करने के लिए कौन सा घरेलू उपाय फायदेमंद हो सकता है।
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी के मुताबिक ऐसी कई महिलाएं हैं, जो अपने सफेद बालों की वजह से काफी परेशान रहती हैं और उनसे छुटकारा पाने के लिए वह कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे शैंपू और कंडीशनर भी खरीद कर लाती है। लेकिन अधिकतर महिलाओं को लाख कोशिश के बाद भी सफेद बालों से राहत नहीं मिलती है। ऐसे में आप एक घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: सफेद बालों को काला करने के लिए ट्राई करें सकते हैं कलौंजी और भृंगराज हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जाने फायदे
ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे बताया कि सफेद बाल कम करने के लिए आप एक कंटेनर में थोड़ा जैतून का तेल निकाल ले, अब इस तेल में थोड़ा आंवला पाउडर और मुल्तानी मिट्टी दोनों को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को थोड़ी देर ढक कर रखें, उसके बाद इसे अपने बालों पर लगा लें। ध्यान रहे आपको इस पेस्ट को अपने बाल पर केवल 40 मिनट के लिए ही लगाना है। इसे ज्यादा देर लगने से आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है।
यह विडियो भी देखें
आप चाहे तो इस पेस्ट को अपने बाल पर लगाने से पहले अपने बालों को अच्छे तरीके से धो सकती हैं। जब भी आप अपने बालों पर इस पेस्ट का इस्तेमाल करें, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि हर किसी के बालों का प्रकार अलग-अलग होता है। ऐसे में कुछ महिलाओं को उसके इस्तेमाल से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: सफेद बालों के कारण चेहरे की सुंदरता हो गई है कम, तो इन टिप्स की मदद से करें हेयर केयर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।