आंखों के नीचे आ गई है सूजन तो इस 1 चीज के उपयोग से मिलेगा फायदा

यह बात हम सभी जानते हैं कि हमारी आंखें कितनी नाजुक होती हैं। आंखों के आस पास का एरिया काफी सेंसिटिव होता है। इसलिए आंखों पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करते वक्त काफी सावधानी बरतनी चाहिए। क्या जब आप सुबह उठती हैं तो आपकी आंखें सूजी हुई होती है? इन्हें पफी आईज की समस्या कहते हैं। इसके कारण पूरा चेहरा बेकार लगता है। साथ ही आई मेकअप भी नहीं अच्छा लगता है।
आप इस समस्या को कम करने के लिए बाजार में मिलने वाली अडंर आई क्रीम का इस्तेमाल करती हैं? क्या आपको इन क्रीम के उपयोग से फायदा मिला? अगर नहीं तो आप इस समस्या को कम करने के लिए घरेलू उपाय अपना सकती हैं। आपके किचन में ऐसी कई चीजे हैं, जिनका इस्तेमाल कर आपको फायदा मिल सकता है। क्या आप जानना चाहती हैं कि पफी आईज के लिए कौन सी चीज होगी उपयोगी तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
आंखों के नीचे सूजन क्यों आती है?
- जब आंखों के नीचे फ्लूइड जम जाता है तो इससे अंडर आई पफी हो जाती है।
- पानी हर समस्या का हल है। शरीर में इसकी कमी होने पर कई समस्याएं होने लगती है। डिहाइड्रेशन के कारण भी आंखें सूजन लगती है। इसलिए पानी पीते रहें।
- स्मोकिंग और अल्कोहल की वजह से भी यह आंखें सूजने लगती है।
- अच्छी नींद न लेने के कारण चिड़चिड़ापन, थकावट जैसी परेशानी शुरू हो जाती है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेंगी तो आपकी आंखें में सूजन आने लगेगी।
- जरूरत से ज्यादा नमक खाने से किडनी में पानी जमा हो जाता है। इसके कारण शरीर में सूजन हो जाती है।
- बढ़ती उम्र के कारण त्वचा प्रभावित होती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है आंखों के नीचे सूजन एक आम समस्या बन जाती है।
- बदलते मौसम का असर भी त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में एलर्जी हो जातr है। एलर्जी होने पर शरीर में हिस्टामाइन रिलीज होता है, जो अटैक मोड में आ जाता है। इसके कारण भी सूजन की समस्या हो सकती है।
बादाम के तेल का करें उपयोग
इसे भी पढ़ें:Puffy Eyes : इन हैक्स को फॉलो कर पफी आईज से मिल सकती है राहत
क्या करें?
- थोड़ा सा बादाम का तेल लें और इसे अपनी आंखों के नीचे लगा लें।
- अब हल्के प्रेशर के साथ थोड़ी देर मसाज करें।
- यह आंखों के नीचे के एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और सूजन कम हो जाती है।
नोट: अगर आपको तेल लगाने के बाद जरा सी भी जलन महसूस हो तो तुरंत फेस वॉश कर लें।
इसे भी पढ़ें:आंखों के नीचे मौजूद सूजन को दूर कर सकती हैं ये 2 चीजें
कितनी बार करें मसाज?
हफ्ते में दो बार बादाम के तेल का इस्तेमाल करें। इससे आपको फर्क नजर आएगा। (बादाम तेल के फायदे)
ये बातें भी जरूर जानें
- क्या आप रात को मेकअप लगाकर सो जाती हैं? ऐसा करने से आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। इसलिए रात को सोने से पहले मेकअप जरूर रिमूव करें। खासतौर पर आई मेकअप को हटाना न भूलें।
- सही स्किन केयर रूटीन भी फॉलो करें। इससे आप स्किन प्रॉब्लम्स से बच सकती हैं।
- जेड रोलर और होममेड अंडर आई मास्क का इस्तेमाल करने से भी आंखों की सूजन कम हो सकती है।
नोट: त्वचा पर किसी भी चीज का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। साथ ही स्किन एक्सपर्ट से भी सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।