Diwali Party Makeup Look: ऑफिस पार्टी में खूबसूरत दिखना है तो इन आसान टिप्स की मदद से करें आई मेकअप

दिवाली पर हर ऑफिस में पार्टी रखी जाती है। इसके लिए कई सारी महिलाएं पहले से ही तैयारियों में लग जाती हैं ताकि सबसे अलग और खूबसूरत लग सके।

Office party makeup look for women
Office party makeup look for women

Easy Eye Makeup Look: ऑफिस दिवाली पार्टी का इंतजार हर कोई करता है। किसी को पार्टी में गेम, डांस करना पसंद होता है तो किसी को पसंद होता है स्टाइल दिखाना। आजकल हर कोई ट्राई करना है नए फैशन ट्रेंड के हिसाब से तैयार होना। इसके लिए कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपने आउटफिट के साथ-साथ मेकअप पर भी खास ध्यान देती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे उनका लुक परफेक्ट लगता है साथ ही वो सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं। ऐसे में आप इस बार दिवाली पार्टी पर इन टिप्स की मदद से ट्राई करें ये आई मेकअप। इसे क्रिएट करने के बाद आपका लुक पूरी तरीके से बदल जाएगा।

आंखों पर लगाएं प्राइमर (Eye Makeup For Office Party Look)

Eyemakeup look

आंखों पर मेकअप करने से पहले आपको प्राइमर का इस्तेमाल करना है। इसके लिए प्राइमर को आई लीड पर लगाएं फिर ब्लेंडर की मदद से अच्छे से ब्लेंड करें। इसे इसलिए लगाना जरूरी है ताकि आंखों का मेकअप लंबे समय तक टीका रहे। इसके लिए आप उसी शेड का प्राइमर इस्तेमाल करें। जिसे फेस पर अप्लाई करती हैं।

ड्रेस के हिसाब से चूज करें आईशैडो (How To Choose Eyeshadow To Complement Your Eye Makeup look)

Eye shadow makeup look

आप जिस तरीके की ड्रेस वियर कर रही हैं उसके हिसाब से अपने आईशैडो का कलर चूज करें। कोशिश करें की लुक (पार्टी मेकअप टिप्स) को सिंपल रखें। ऑफिस में न्यूट्रल कलर आई मेकअप ज्यादा अच्छा लगता है। इसके लिए आप वॉर्म कॉपर, सॉफ्ट ब्राउन वैगरह कलर को चूज कर सकती हैं। ये काफी अच्छे लगते हैं। इसके बाद इन्हें अच्छे से ब्लेंड करें।

इसे भी पढ़ें: Makeup Tips: इन टिप्स की मदद से आप मेकअप को बना सकती हैं परफेक्ट,जानें तरीके

आंखों पर लगाए लाइनर (Tips To Create Wing Eyeliner)

इसके बाद आपको आंखों पर आई लाइनर लगाना है। इसके लिए आप पेंसिल, जेल या फिर लिक्विड किसी भी तरह के आई लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। विंग आई लाइनर के लिए पहले आपको आंखों के साइड में विंग्स क्रिएट करनी है फिर अंदर की तरफ पतली लाइन क्रिएट करनी है। इस तरीके से आपका लाइनर लग जाएगा।

आइब्रो करें फिल

Diwali party makeup look

जब आपका आई मेकअप हो जाए तो फिर अपनी आईब्रो को ब्रो कलर से फिल करें। इसके लिए आप अपने आईब्रो के कलर के हिसाब (पिंक मेकअप लुक) से ब्राउन या ब्लैक कलर चूज कर सकती हैं। इसके बाद मस्कारा लगाएं और आई मेकअप लुक को कंप्लीट करें।

इसे भी पढ़ें: चेहरे के बाद गर्दन पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

इन टिप्स की मदद से आप ऑफिस दिवाली पार्टी में अच्छा आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं और सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Intagram/ Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP