अक्सर हम खूबसूरत दिखने के लिए ब्यूटी पार्लर जाते हैं और वहां पर कई तरह के ट्रीटमेंट कराते हैं। लेकिन इससे हम सिर्फ अपने चेहरे को खूबसूरत बनाते हैं। किसी पार्टी में जाने के लिए जरूरी होता है मेकअप क्योंकि इसके बाद ही आपका लुक खूबसूरत नजर आता है। इस बार आप न्यूड, बोल्ड या फिर ग्लासी मेकअप लुक की जगह पिंक मेकअप लुक को ट्राई करें। इसको करने के बाद आप बिल्कुल बार्बी डॉल लगेंगी। इसको करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि आपको आसान तरीके से ये लुक क्रिएट हो जाएगा।
पिंक आई मेकअप लुक
कई सारी महिलाएं होती हैं जिन्हें ज्यादा बोल्ड लुक पसंद नहीं आते हैं। ऐसे में वो या तो न्यूड मेकअप लुक चूज करती हैं वरना बिना मेकअप के रेडी हो जाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ है तो आप इसकी जगह पर पिंक आई मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कलर चूज करने की जरूरत नहीं है। बस आपको सबसे पहले अपनी आंखों पर कंसीलर लगाकर उसे सेट करना है।
इसके बाद ब्रश की मदद से पिंक कलर लेना है और आंखों पर अप्लाई करना है। आप चाहे तो ग्लीटर पिंक कलर भी ले सकती हैं। इसके बाद लाइनर लगाकर आई मेकअप लुक को कंप्लीट करना है। इस तरीके से आपका लुक रेडी हो जाएगा।
गालों पर लगाएं पिंक ब्लश
आजकल ब्लश के लिए पाउडर कलर की जगह पर टिंट (टिंट को करें मेकअप किट में एड) का इस्तेमाल भी सबसे ज्यादा किया जाता है। इसलिए आप भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले टिंट को अपनी उंगली पर लेना है इसके बाद चिक्स पर लगाना है। फिर ब्लेंडर की मदद से इसे अच्छे से ब्लेंड करना है। फिर इसे लूज पाउडर से सेट कर लेना है। इस तरीके से आपके चिक्स पिंक लगने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: Bold Makeup Tips : अचानक किसी पार्टी में जाना है तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो
लिप्स पर लगाएं पिंक कलर
लड़कियां अक्सर अपने लिए अच्छी लिपस्टिक कलर को सर्च करती हैं। कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें सबसे ज्यादा ब्राउन या फिर पिंक कलर पसंद आता है। ऐसे में अगर आप पिंक मेकअप लुक क्रिएट कर रही हैं तो इस तरीके की लिपस्टिक को ट्राई कर सकती हैं। इसको लगाने से आपका पूरा पिंक लुक रेडी हो जाएगा। आप इसे ट्राई करके बिल्कुल बार्बी की तरह दिखाई देंगी।
इसे भी पढ़ें: बोल्ड मेकअप करना पसंद है तो इन बातों का रखें खास ख्याल
इस लुक को आप किसी भी पार्टी के लिए भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के लुक आप लाइट करके ऑफिस में भी ट्राई कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों