मैनीक्योर के बाद नहीं करने चाहिए ये काम, हो सकता है नुकसान

जिस तरह हम अपने चेहरे को साफ करने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाते हैं, उसी तरह हाथों को साफ रखने के लिए महिलाएं मैनीक्योर करवाना पंसद करती हैं। इसमें नाखूनों को साफ किया जाता है और शेप दी जाती है। यह ट्रीटमेंट लेने के बाद हाथ बेहद सुंदर दिखते हैं। नाखून शाइन करने लगते हैं और डेड स्किन रिमूव हो जाती है।
अक्सर महिलाएं यह गलती करती हैं कि वह मैनीक्योर के बाद अपने नाखूनों की सही तरीके से देखभाल नहीं करती है। उन्हें लगता है कि ट्रीटमेंट के बाद भला क्या ही जरूरत? ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं तो आप गलत हैं। मैनीक्योर के बाद नाखूनों को केयरिंग की बेहद जरूर होती है, अन्यथा नाखून खराब हो जाते हैं।
नाखूनों पर न डालें दबाव
मैनीक्योर के बाद नाखूनों पर ज्यादा दवाब नहीं डालना चाहिए। इससे आपके नेल्स खराब हो सकते हैं। इसलिए ऐसा कोई भी काम न करें, जिससे आपके नाखून पर प्रेशर पड़े। यानि आपको कपड़े नहीं धोने चाहिए। कुछ दिन आटा गूथने से भी बचें। यह सभी काम आपके मैनीक्योर को खराब कर सकते हैं।
नेल पेंट रिमूवर से हो सकता है नुकसान
इसे भी पढ़ें:मैनीक्योर और पेडीक्योर के बाद भूलकर भी न करें ये काम
नाखूनों को न चबाएं
इसे भी पढ़ें:पैरों की खूबसूरती निखारने के लिए क्या सच में जरूरी है पेडिक्योर? आइए जानें
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप चाहती हैं कि नाखून हेल्दी रहे तो इसके लिए आपको क्यूटिकल्स को मॉइश्चराइज करना चाहिए। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट रहेगी। मार्केट में आपको क्यूटिकल क्रीम मिल जाएगी।
- अगर आप चाहती हैं कि आपके नेल्स हेल्दी रहे तो इसके लिए विटामिन ई ऑयल का इस्तेमाल करें।
- नाखूनों के साथ-साथ हाथों को भी मॉइश्चराइज जरूर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिक पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik.Com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।