ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाने से अच्छा है घर पर करें मैनीक्योर, इन 8 स्टेप्स को करें फॉलो

हाथों की खूबसूरती के लिए आप अक्सर ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाती होंगी और महंगी नेल पॉलिश, महंगी टेक्निक के चलते काफी खर्च करती होंगी। अब कभी-कभी होने वाला खर्चा समझ आता है, लेकिन बार-बार क्यों बेसिक मैनीक्योर के लिए पैसा खर्च किया जाए? आप घर ही क्यों इसे ट्राई नहीं करती हैं? इसके लिए आपको बेसिक टूल्स और आपकी फेवरेट नेल पॉलिश चाहिए होगी और कुछ आसान स्टेप्स में ही आप मैनीक्योर कर सकेंगी। सिर्फ 8 सिंपल स्टेप्स में आप घर पर कैसे मैनीक्योर कर सकते हैं, आइए जानें-
स्टेप 1 : सारे टूल्स इकट्ठा करें

मैनीक्योर शुरू करने से पहले, सारे जरूरी मैनीक्योर टूल्स इकट्ठा कर लें। आपको जिन चीजों की जरूरत पड़ेगी वो हैं-
- नेल पॉलिश रिमूवर
- नेल फाइलर और कटर
- कॉटन पैड्स
- क्यूटिकल क्रीम
- क्यूटिकल पुशर और निप्पर
- क्लियर नेल पॉलिश
- कलर्ड नेल पॉलिश
स्टेप 2: नेल पॉलिश हटाएं

सबसे पहले अपनी उंगलियों से नेल पॉलिश हटाएं। नॉन-एसीटोन रिमूवर और कॉटन की मदद से अच्छी तरह नेल पॉलिश साफ करें।
नॉन-एसीटोन नेल पॉलिश रिमूवर आपके नाखूनों के आसपास की त्वचा को रूखा नहीं बनाते हैं। एसीटोन आधारित नेल पॉलिश रिमूवर बहुत तेजी से काम करते हैं, लेकिन वे आपके नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
स्टेप 3: नाखून काटें और फाइल करें

अगला स्टेप है कि अपने नाखूनों को थोड़ा-थोड़ा ट्रिम करें। इसके बाद फाइलर से उन्हें शेप दें। नाखूनों को फाइल करते हुए ज्यादा फोर्स का इस्तेमाल न करें। ध्यान रखें कि इससे आपको नाखूनों को शेप देनी है और उनके रफ एज को सॉफ्ट करना है।
स्टेप 4: गर्म पानी में नाखून डुबोएं

एक बाड़ा बाउल लें और उसे गर्म पानी से आधा भर दें। इसमें थोड़ा सा शैंपू डालें और मिलाकर अपने हाथों को इसमें 3-4 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इससे आपके क्यूटिकल सॉफ्ट होंगे और नाखूनों में फंसी गंदगी निकल जाएगी। एक सॉफ्ट ब्रश से नाखून और क्यूटिकल साफ करें।
स्टेप 5: क्यूटिकल क्रीम लगाएं

अपने हाथों को तौलिये से पोंछ लें और उसके बाद क्यूटिकल में क्रीम लगाकर उन्हें मसाज करें। क्यूटिकल्स पुशर से क्यूटिकल्स को धीरे-धीरे पुश करें। ध्यान दें कि ऐसा करते हुए प्रेशर न बनाएं। क्यूटिकल्स साफ होने के बाद, एक्स्ट्रा क्रीम को हटा दें।
स्टेप 6: हाथों को मॉइश्चराइज करें

अपने हाथों को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें और मॉइश्चराइज करने के कुछ एक मिनट बाद अपने नाखूनों को कॉटन पैड से एक बार और साफ कर लें। मॉइश्चराइजर रहने से नाखूनों में नेल पॉलिश नहीं लगेगी।
इसे भी पढ़ें :हर लड़की को जरूर पता होने चाहिए यह पांच मैनीक्योर हैक्स
स्टेप 7: क्लियर नेल पॉलिश लगाएं

क्लियर नेल पॉलिश से बेस कोट लगाएं। आप बेस कोट के लिए व्हाइट नेल पॉलिश भी लगा सकती हैं। इससे आपका नेल कलर पॉप होगा। बेस कोट लगाने से नेल पॉलिश लंबे समय तक चलती है।
इसे भी पढ़ें :जेल मैनीक्योर से हाथों को नहीं होगा कोई नुकसान, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
स्टेप 8: टॉप कोट अप्लाई करें

जब बेस कोट सूख जाए, तो अपनी फेवरेट नेल पॉलिश का एक थिन कोट लगाएं। इसे सूखने के बाद एक और कोट लगाएं। इसे अच्छी तरह से सूखने दें और फिर इसके ऊपर क्लियर नेल पॉलिश की एक लेयर और लगाएं।
देखा कितना आसान है घर पर मैनीक्योर करना। अब आप भी अगली बार घर पर ही इसे ट्राई करें। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।