जानें स्किन हाइड्रेशन के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं

त्वचा को हेल्दी रखने के लिए स्किन को हाइड्रेट रखना जरूरी है। हाइड्रेट स्किन रेडियंट दिखती है। क्या आपको कभी यह महसूस हुआ है कि दिन में दो बार मॉइश्चराइजर लगाना काफी नहीं है? इसलिए आपको एक ऐसा स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट करे। अब आप सोच रहे होंगे कि मॉइश्चराइजर और स्किन हाइड्रेशन में क्या अंतर है? आज इस आर्टिकल में हम आपको स्किन हाइड्रेशन से जुड़ी सभी बातें बताएंगे।
त्वचा हाइड्रेशन क्यों खोती है?
हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजिंग में अंतर
वहीं, हाइड्रेशन में सेल्स में मौजूद पानी को प्लंप किया जाता है। हालांकि, कई बार अंतर बताना मुश्किल हो जाता है क्योंकि कई प्रोडक्ट्स में मॉइश्चराइजिंग और हाइड्रेशन दोनों के गुण होते हैं।
इसे भी पढ़ें:स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए फॉलो करें यह 10 टिप्स
क्या करें?
- आपको अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए वाटर बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। यह प्रोडक्ट्स त्वचा में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाते हैं और इनके उपयोग से भारीपन भी महसूस नहीं होता है।
- बाजार में आपको हाइड्रेटिंग सीरम मिल जाएंगे। इस सीरम को अपने स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा बना लें, ताकि आपकी त्वचा हमेशा हाइड्रेट रहे। इन सीरम में एक्टिव इंग्रीडिएंट पाए जाते हैं, जो त्वचा में पानी की मात्रा को बूस्ट करने का काम करते हैं।
- फेस मास्क का इस्तेमाल करें। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ ग्लोइंग भी बनाते हैं। एलोवेरा जेल और खीरा से बने फेस मास्क त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करते हैं। आप चाहें तो इन चीजों की मदद से घर पर ही फेस मास्क बना सकती हैं।
- सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। यानी क्लींजिंग, मॉइश्चराइजिंग और टोनिंग करना बेहद जरूरी है। इन तीन स्टेप्स को कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:Flaky Skin : बदलते मौसम में त्वचा हो गई है रुखी तो ये स्किन टिप्स आएंगी आपके काम
क्या न करें?
- आपको अपनी त्वचा पर हार्श केमिकल से बने साबुन या स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह आपकी स्किन को ड्राई बनाने का काम करते हैं। इसलिए त्वचा पर केमिकल बेस्ड चीजों का उपयोग ना करें।
- आपको अपने चेहरे को गर्म पानी से नहीं वॉश करना चाहिए। गर्म पानी त्वचा में मौजूद नेचुरल ऑयल को छिन लेता है, जिसके कारण त्वचा रूखी हो जाती है।
- स्किन को जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएट नहीं करना चाहिए। इसके कारण भी त्वचा हाइड्रेट नहीं रहती है, क्योंकि स्क्रब में ऐसे इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो डेड स्किन को हटाने का काम करते हैं।
- चेहरे पर किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले अपना स्किन टाइप जान लें। इससे आपको अपनी त्वचा के लिए सही प्रोडक्ट खरीदने में आसानी होगी। साथ ही आपको यह पता होना चाहिए कि आपकी स्किन पर कौन सी चीजें सूट करती हैं और कौन सी नहीं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।