Badam Oil For Dry Skin: ड्राई स्किन की समस्या होगी दूर, चेहरे पर लगाएं बादाम का तेल; जानें फायदे

Badam Oil For Dry Skin Care: सर्दी के मौसम में स्किन सबसे ज्यादा ड्राई नजर आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडी हवा के कारण हमारी स्किन के पोर्स ओपन हो जाते हैं और सारी नमी गायब हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही चीज का इस्तेमाल चेहरे पर करें, ताकि नमी बनी रहे। बादाम का तेल स्किन के लिए अच्छा होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल आप भी स्किन पर कर सकती हैं। डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है। उन्होंने बादाम के तेल को लगाने के फायदे और तरीके को शेयर किया है। इसलिए आपको ये ट्राई करना चाहिए।
बादाम तेल लगाने के फायदे
- बादाम तेल लगाने से ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर होता है। ये फैटी एसिड त्वचा की ऊपरी परत में नमी को सील कर देते हैं।
- यह तेल त्वचा में आसानी से समा जाता है और रूखी, खिंची-खिंची त्वचा को तुरंत आराम और कोमलता प्रदान करता है, जिससे ड्राई स्किन की समस्या जड़ से दूर होती है।
- बादाम का तेल विटामिन ई का एक बेहतरीन स्रोत है, जो स्किन के लिए अच्छा होता है।
- बादाम का तेल रूखी त्वचा को शांत करने में मदद करता है। इसलिए भी इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
बादाम का तेल चेहरे पर कैसे करें इसका इस्तेमाल?
- बादाम का तेल इस्तेमाल करने के लिए पहले आपको अपने चेहरे को फेसवॉश या टोनर से क्लीन करना है।
- फिर आपको 2 से 3 बूंदे तेल की हाथों में लें। इससे ज्यादा न लें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर मसाज करें।
- इसके बाद इसे लगा रहने दें। अगली सुबह चेहरे को साफ करें।
- इसे लगाने से आपके चेहरे पर ड्राई स्किन की परत नजर नहीं आएगी। साथ ही चेहरे पर सॉफ्टनेट दिखेंगी।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में फेसवॉश के बाद स्किन क्यों हो जाती है ड्राई? एक्सपर्ट से जानें वजह
बादाम का तेल लगाने से पहले जानें जरूरी बातें
- अगर आपकी सेंसेटिव है, तो इसे लगाने से पहले एक बार एक्सपर्ट राय जरूर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि स्किन पर किसी भी चीज को अप्लाई नहीं किया जा सकता।
- बादाम का तेल गर्म होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल कम मात्रा में किया जाए।
- चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी, लेकिन अगर आपको पिंपल्स की समस्या है, तो इसका इस्तेमाल न करें।
- किसी भी बादामा तेल को लगाएं एक बार एक्सपर्ट राय जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: Homemade Face Serum: चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए घर पर बनाएं Face Serum, एक्सपर्ट से जानें फायदे
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।