मस्कारा महिलाओं के मेकअप में सबसे जरूरी ब्यूटी प्रोडक्ट में से एक है। पार्टी से लेकर वेडिंग फंक्शन में मस्कारा लगभग हर महिलाओं की ब्यूटी लुक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आप चाहें कितना भी खूबसूरत आई मेकअप कर लें, लेकिन अगर आपने मस्कारे का स्टेप मिस कर दिया, तो आपको कभी भी परफेक्ट आई लुक नहीं मिलेगा। क्योंकि मस्कारा आंखों को सुंदर दिखाने का काम करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मस्कारा भी कई तरह के होते हैं?
अगर आपको नहीं पता, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मस्कारा के भी डिफरेंट टाइप होते हैं, जिसकी अपनी लगा खासियत है। तो आइए जानते हैं कि मस्कारा कितने तरह के होते हैं और आपके लिए कौन-सा बेस्ट है।
इन सभी मस्कारे के अलावा भी एक और मस्कारा है, जिसे क्रीम मस्कारा कहा जाता है। यह मस्कारा जेल की तरह होता है, जिसे छोटे ब्रश की सहायता से पलकों पर लगाया जाता है। हालांकि, इस मस्कारे को लगाना लिक्विड मस्कारे से थोड़ा आसान है। यह उन महिलाओं के लिए बेस्ट है, जिन्हें पसीना नहीं आता है। क्योंकि यह मस्कारा पानी से फैल जाता है।
पाउडर मस्कारा सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला प्रोडक्ट है। ये मस्कारा पाउडर, काजल, सुरमे की तरह होता है, जो डिब्बे में आता है। (एक काजल पेंसिल से कैसे पाएं अलग-अलग लुक) अगर आप मस्कारा ज्यादा नहीं लगाती हैं यानि कभी-कभी लगाती हैं, तो आपके लिए पाउडर मस्कारा बेस्ट है। क्योंकि अगर आप इसे रोजाना लगाएंगी, तो ये फैल सकता है। इसके अलावा, अगर आप मस्कारा लगाने की शुरुआत कर रही हैं, तो आपके लिए पाउडर मस्कारा बेस्ट है। क्योंकि इसे लगाना बहुत ही आसान है।
इसे ज़रूर पढ़ें-इन मस्कारा हैक्स के बारे में जानने के बाद आंखें लगेंगी बेहद ब्यूटीफुल
बाजार में वाटरप्रूफ मस्कारा भी आता है। यह मस्कारा लगाने के बाद पलकों पर फैलता भी है। साथ ही, यह एक तरह का लॉन्ग लास्टिंग ब्यूटी प्रोडक्ट है क्योंकि यह नमी को पलकों से दूर रखता है। इसलिए अगर आप लंबे समय तक के लिए अपनी पलकों की ब्यूटीफुल बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए वाटर प्रूफ मस्कारा बेस्ट है।
अपने यकीनन ब्लैंक मस्कारा इस्तेमाल किया होगा लेकिन क्या आपने ब्लू मस्कारेके बारे में सुना है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि आजकल बाजार में ब्लू कलर का मस्कारा या कलरफुल मस्कारे भी मिलने लगे हैं। आप इसका इस्तेमाल स्टाइलिश तरीके से कर सकती हैं। आप अपनी पालकों की ब्लू कलर के मस्कारे से एक एथनिक लुक दे सकती हैं।
इन मस्कारा के अलावा, आप लिक्विड मस्कारा भी खरीद सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक ऐसा आई प्रोडक्ट है, जो लिक्विड फॉर्म यानि थोड़ा गिला होता है। इसे ब्रश की सहायता से पालकों पर लगाया जाता है। यह उन महिलाओं के लिए बेस्ट है, जिन्हें आई मेकअप करना पसंद होता है। हालांकि, लिक्विड मस्कारा जल्दी फैल जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-जानिए मस्कारा अप्लाई करने के चार अलग-अलग तरीके
उम्मीद है कि आपको यह समझ में आ गया होगा कि मस्कारा कितने तरह के होते हैं। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Google)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।