
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि आई मेकअप आपके पूरे लुक में बतौर गेम चेंजर काम करता है। यही कारण है कि महिलाएं सबसे ज्यादा अपने आई मेकअप पर फोकस करती हैं। कई बार महिलाएं अपने लुक को कलरफुल बनाने के लिए आई मेकअप में कई कलर्स को एड करती हैं। अब तक आई मेकअप में केवल आई शैडो या आईलाइनर में ही डिफरेंट कलर्स का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन अब मस्कारे में भी कई कलर्स का इस्तेमाल होने लगा है। कलरफुल मस्कारा आपके पूरे आई मेकअप को चेंज कर देता है। यूं तो आपको मस्कारे में आपको कई कलर्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन ब्लू एक ऐसा कलर है, जो किसी भी स्किन टोन की महिला पर अच्छा लगता है। इतना ही नहीं, आप अपने आई मेकअप गेम को एन्हॉन्स करने के लिए ब्लू मस्कारे को कई बेहतरीन तरीके से अप्लाई कर सकती हैं और इस मस्कारे से कई डिफरेंट लुक कैरी कर सकती हैं। अगर आप यह सोच रही हैं कि आप ब्लू मस्कारे को अपनी आईज पर अलग-अलग तरह से किस तरह अप्लाई करें तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बारे में बता रहे हैं-

यह ब्लू मस्कारा अप्लाई करने का एक सिंपल और बेसिक तरीका है, लेकिन यह देखने में काफी अच्छा लगता है। इस स्टाइल से आप अपर और लोअर लैश दोनों में ही ब्लू मस्कारा को अप्लाई किया जाता है। इस तरह मस्कारा अप्लाई करते समय आप कई लुक्स क्रिएट कर सकती हैं। मसलन, अगर आप अपने लुक को सटल रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप न्यूड आईशैडो को चुनें। आप चाहें तो इस स्टेप को स्किप भी कर सकती हैं।

अगर आपको ऐसा लगता है कि दोनों आईलैश पर ब्लू मस्कारा अप्लाई करने से आपकी आईज अजीब लगेगी या आप पहली बार कलरफुल आईलैश को अप्लाई कर रही हैं, तो ऐसे में आप एक लैश लुक भी रख सकती हैं। इससे आपका लुक बैलेंस नजर आएगा। इसके लिए आप अपर आईलैश पर ब्लू मस्कारा लगाएं। इसके बाद आप लोअर लैश पर ब्लैक मस्कारा लगाएं। यह देखने में काफी अच्छा लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें: लिप मेकअप करते समय इस तरह अप्लाई करें लिप लाइनर, होंठ लगेंगे बेहद खूबसूरत

यह एक ऐसा स्टाइल है, जो आप केजुअल्स में काफी अच्छा लगता है। अगर आप कॉलेज गोइंग गर्ल हैं तो ऐसे में आप इस तरह से ब्लू मस्कारा को अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले आईलिड पर लाइट आइशैडो अप्लाई करें। इसके बाद आप बेहद थिन ब्लैक आईलाइनर को लगाएं। आखिरी में आप ब्लू मस्कारा से अपने आई मेकअप को कंप्लीट करें। यह देखने में बेहद ही अच्छा लगता है।
इसे जरूर पढ़ें: Liquid liner लगाते वक्त सेलिब्रेटी भी फॉलो करते हैं ये Expert tips

यह भी एक तरीका है, जिसकी मदद से आप अपनी आईज को एक पॉप लुक दे सकती हैं। इसमें आप ब्लू के साथ-साथ पिंक कलर को अपने आई मेकअप का हिस्सा बनाएं। इसे आप कई बेहतरीन तरीकों से मेकअप को अप्लाई कर सकती हैं। मसलन, आप पहले आई शैडो पर पिंक कलर लगाएं और अपर लैशेज पर ब्लू मस्कारा अप्लाई करें। वहीं लोअर लैश लाइन पर ब्लू लाइनर लगाएं और लैशेज पर पिंक मस्कारा लगाएं। यह आपको एक बेहद ही यूनिक लुक देगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: i.pinimg, im.idiva, beautystat
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।