चेहरे की त्वचा की तरह आंखों के नीचे की स्किन बहुत अधिक नाजुक होती है। वहीं अंडर आई एरिया का पीएच लेवल भी चेहरे की स्किन से अलग होता है। ज्यादा देर रात तक जागने और स्ट्रेस लेने के कारण त्वचा में कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं।
अंडर आई स्किन में काले घेरे नजर आने लगते हैं। इसे कम करने के लिए बाहरी प्रोडक्ट्स के अलावा घर में रखी चीजें ज्यादा काम में आ सकती हैं। आइये जानते हैं एक्सपर्ट अदीबा द्वारा बताए अंडर आई स्किन की देखभाल करने के आसान टिप्स और बताएंगे इन चीजों से मिलने वाले फायदों के बारे में-
काले घेरे को कम करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- नारियल का तेल
- एलोवेरा जेल
- विटामिन-ई कैप्सूल
- कॉफी
इस उपाय से त्वचा को मिलने वाले फायदे क्या हैं?
- इस उपाय से आंखों के नीचे मौजूद कालापन कम होने लगता है।
- स्किन को भरपूर हाइड्रेशन देने और नौरिश करने में मदद करता है।
काले घेरे को कम करने के घरेलू उपाय क्या है?
- सबसे पहले एक बाउल में नारियल का तेल, एलोवेरा जेल, विटामिन-ई कैप्सूल और थोड़ी सी कॉफ़ी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- इन सभी को मिक्स करके आंखों के नीचे लगा लें।
- लगभग 10 मिनट तक से लगा रहने दें।
- इसके बाद कॉटन की मदद से इस पैक को हटा लें।
- आप इस पैक को एक्स्ट्रा बनाकर आप स्टोर भी करके रख सकते हैं।
- रोजाना रात को सोने से पहले इसे आप आंखों के नीचे लगा सकते हैं।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको डार्क सर्कल्स को कम करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तोकाली गर्दन को साफ करने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों