हमारे भारतीय घरों में ऐसी कई चीजें होती हैं, जो अपने चमत्कारी फायदों के लिए जानी जाती हैं। यह न सिर्फ आपकी सेहत के लिए बल्कि बालों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। इन्हीं में से एक है करी पत्ता। वैसे करी पत्ते का इस्तेमाल हम कई चीजों में करते हैं लेकिन अगर आप इसे लंबे और घने बालों के लिए इस्तेमाल करना चाहती हैं तो हम बताएंगे कुछ ऐसे तरीके जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। खास बात है कि इन तरीकों से आप सफेद बालों की समस्या से भी छुटकारा पा सकती हैं।
हेल्दी हार्ट के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभ के लिए करी पत्ते का सेवन किया जाता है। खाने में आप करी पत्ते का तड़का लगाएं तो स्वाद बढ़ जाता है। इसलिए अक्सर दादी-नानी करी पत्ता का सेवन करने की सलाह देती थीं। वहीं भारत के कई राज्यों में करी पत्ता सबसे जरूरी इंग्रीडिएंट में से एक है और इसका इस्तेमाल खाने में अक्सर किया जाता है। वहीं जानते हैं कि बालों के लिए आप इसे किस तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं।
सफेद बाल होंगे गायब
समय से पहले ही सफेद बालों की समस्या से इन दिनों युवा काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपने खाने में करी पत्ता को शामिल कर सकती हैं। इसमें अमिनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, बीटा कैरोटीन और माइक्रो न्यूट्रिशन जैसे गुण होते हैं। इससे बाल न सिर्फ मजबूत होते हैं बल्कि जल्दी बढ़ भी जाते हैं। इसके रोजाना सेवन से सफेद बालों की समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।
हेयर ऑयल और मास्क
करी पत्ता को तेल में शामिल करके इस्तेमाल करना सबसे कॉमन तरीका है। इसके अलावा यह हेयर मास्क की तरह भी काम करता है। इसके लिए आपको सिर्फ 4 से 5 करी पत्तों को सरसों या फिर नारियल तेल में मिक्स कर गर्म कर लेना है। आप चाहें तो इसमें मेथी के दाने भी शामिल कर सकती हैं। अब इस तेल को छान कर एक बॉटल में भर लें। इस ऑयल से आप शैम्पू करने से पहले बालों में अच्छी तरह मालिश करें और फिर इसे अच्छी तरह साफ कर लें। अगर आप इसे हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसके लिए करी पत्ते का पाउडर बना लें। अब एक चम्मच पाउडर को आंवला, शिकाकाई और रीठा के साथ मिक्स कर दें। नहाने से पहले अपने बालों में लगा लें और एक या दो घंटे बाद पानी से साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: DIY : टमाटर से बने इन 3 हेयर मास्क से पाएं खूबसूरत और शाइनी बाल
Recommended Video
दही के साथ करी पत्ता
डैंड्रफ और डैमेज बालों से राहत पाने के लिए दही का इस्तेमाल हम खूब करते हैं, लेकिन इसके साथ करी पत्ते को जोड़ दें तो इसके फायदे बढ़ जाएंगे। इसके लिए सबसे पहले करी पत्ते का पेस्ट बना लें और उसे दही में मिक्स कर कर दें, आप चाहें तो उसमें कुछ नीम के पत्तों को भी पीस कर मिक्स कर सकती हैं। अब इसमें एक चम्मच सरसों का तेल मिक्स कर दें और इसे हेयर मास्क की तरह लगा लें। एक घंटे लगाने के बाद माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो लें।
इसे भी पढ़ें: ऑयली स्किन का रखना है ख्याल तो स्किन केयर रूटीन में शामिल करें जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर
जार में रख कर करें स्टोर
अगर आपके पास ताजा करी पत्ता नहीं है तो आप किसी जार में रखकर इसे स्टोर कर सकती हैं। इसे आप फ्रिज में या किसी और सुरक्षित जगह पर रख सकती हैं ताकी इसे कुछ दिन तक स्टोर किया जा सके। जरूरत के अनुसार आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो करी पत्ते को सुखाकर, उसका पाउडर बनाकर एक बॉटल में रख सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।