काले घेरे और थकी हुई आंखों को मिलेगी ठंडक, आजमाकर देखें ये Eye Mask

काले घेरे और थकी-बुझी से आंखें क्या आपको भी बीमार-सा फील करवाती हैं? स्ट्रेस और नींद न पूरी होने के कारण आपकी आंखों के आसपास पफीनेस हो जाती है।
image

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में देर रात तक जागना और नींद पूरी न होना आम समस्या बन चुकी है। इसका सीधा असर हमारी आंखों पर पड़ता है, जिससे डार्क सर्कल्स और सूजन नजर आने लगती है। आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए इस पर थकान, तनाव और उम्र बढ़ने के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं।

अगर आप अपने स्लीपिंग पैटर्न को सुधार नहीं सकते, तो कोई बात नहीं! आप अपनी आंखों को सही देखभाल देकर डार्क सर्कल्स और पफीनेस को कम कर सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है आंखों को हाइड्रेट करना। इसके लिए आपको महंगी चीजें खरीदने की जरूरत नहीं है।

आप घर पर ही नेचुरल नरिशिंग कूलिंग मास्क बना सकते हैं और इसे अपने आंखों पर लगाकर आंखों की थकान और काले घेरे से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं आंखों के लिए असरदार मास्क, जिससे आपकी आंखें फ्रेश दिखेंगी।

1. गुलकंद और ठंडे दूध का आई मास्क

cold milk for tired milk

गुलकंद सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा को ठंडक पहुंचाने के लिए भी बेहतरीन होता है। यह आंखों की जलन और थकान को दूर करने में मदद करता है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को हल्का करता है और डार्क सर्कल्स कम करता है।

कैसे बनाएं:

  • 1 चम्मच गुलकंद को 2 चम्मच ठंडे दूध में मिलाएं।
  • इसमें कॉटन पैड भिगोकर आंखों पर रखें।
  • 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

2. गाजर और नारियल पानी का आई मास्क

गाजर में मौजूद विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को पोषण देते हैं, जबकि नारियल पानी त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है।

कैसे बनाएं:

  • 1 गाजर को कद्दूकस करें और उसमें 2 चम्मच नारियल पानी मिलाएं।
  • इस मिश्रण को ठंडा करके आंखों पर रखें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

3. तुलसी और शहद का आई मास्क

tulsi-honey for dark circles and tired eyes

तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों की जलन को कम करने में मदद करते हैं, जबकि शहद त्वचा को नरिश करता है।

कैसे बनाएं:

  • कुछ तुलसी के पत्तों को पीसकर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं।
  • इसे हल्का ठंडा करके आंखों के नीचे लगाएं।
  • 10-15 मिनट बाद धो लें।

4. केसर और ठंडे दूध का आई मास्क

केसर अपनी एंटीऑक्सीडेंट और स्किन ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। जब इसे ठंडे दूध के साथ मिलाया जाता है, तो यह आंखों को गहराई से पोषण देता है और डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करता है।

कैसे बनाएं:

  • चम्मच ठंडे दूध में 3-4 केसर के धागे मिलाएं और 10 मिनट तक भीगने दें।
  • कॉटन पैड को इस मिश्रण में डुबोकर अपनी बंद आंखों पर रखें।
  • 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

5. सौंफ और गुलाब जल आई मास्क

Natural eye mask for dark circles

सौंफ आंखों की थकान को दूर करने में बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और कूलिंग गुण होते हैं। गुलाब जल आंखों को तुरंत ताजगी देने का काम करता है।

कैसे बनाएं:

  • 1 चम्मच सौंफ को पानी में उबालकर ठंडा कर लें।
  • इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और इस मिश्रण में कॉटन पैड भिगोकर आंखों पर रखें।
  • 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

6. एलोवेरा और पुदीना आई मास्क

एलोवेरा आंखों की सूजन और पफीनेस को कम करने में मदद करता है, जबकि पुदीना आंखों को ठंडक देता है और रिफ्रेश करता है।

कैसे बनाएं:

  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 5-6 पुदीने की पत्तियां पीसकर मिलाएं।
  • इस मिश्रण को फ्रिज में 10 मिनट तक ठंडा करें।
  • इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

7. खीरा और चंदन आई मास्क

Cooling remedies for under-eye bags

खीरा आंखों को ठंडक देने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर इसमें चंदन मिलाया जाए, तो यह आंखों की जलन और सूजन को दूर करने में दोगुना असर करता है।

कैसे बनाएं:

  • आधे खीरे को पीस लें और उसमें 1 चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं।
  • इस मिश्रण को हल्का ठंडा करें और आंखों के आसपास लगाएं।
  • 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

8. ग्रीन टी और आलू का आई मास्क

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों को रिलैक्स करने और डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करते हैं। आलू में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे आंखों के काले घेरे कम होते हैं।

कैसे बनाएं:

  • 1 टी बैग ग्रीन टी को गर्म पानी में डिप करें और ठंडा कर लें।
  • आधे आलू को कद्दूकस करके उसमें ग्रीन टी मिलाएं।
  • इस मिश्रण को आंखों पर 15 मिनट तक रखें और फिर धो लें।

9. दही और जायफल आई मास्क

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है। जायफल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों के आसपास की स्किन को हेल्दी रखते हैं।

कैसे बनाएं:

  • 1 चम्मच ताजा दही में चुटकी भर जायफल पाउडर मिलाएं।
  • इस मिश्रण को आंखों के नीचे लगाएं और 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।


अगर आप अपनी आंखों की थकान, सूजन और डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इन आई मास्क को जरूर ट्राई करें। हमें उम्मीद है ये नुस्खे आपके समस्या को दूर करने में मददगार साबित होंगे। इस लेख को लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP