Dark Circles: आंखों के नीचे पड़े काले घेरे कुछ ही दिन में हो जाएंगे कम, आजमाएं ये चीजें

आंखों की नीचे की त्वचा चेहरे की त्वचा से कई अधिक नाजुक होती है और इसका पीएच लेवल भी अलग होता है। बदलते लाइफस्टाइल में आजकल हम देर रात तक जागे रहते हैं और स्ट्रेस के कारण भी आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं।
अंडर आई स्किन के लिए आप घर में मौजूद चीजें भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं आंखों की नीचे की त्वचा का कैसे रखें ख्याल। साथ ही, जानेंगे इन घरेलू चीजों की मदद से मिलने वाले त्वचा को फायदों के बारे में-
डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए कि चीजों का इस्तेमाल करें?

- गुलाब जल
- खीरा
गुलाब जल को आंखों के नीचे लगाने से क्या होता है?
- गुलाब जल एक नेचुरल टोनर का काम करता है।
- यह त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: Dark Circles: आंखों के नीचे हो गए हैं काले घेरे? ट्रीटमेंट नहीं इस एक चीज का करें इस्तेमाल
खीरे को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
- यह त्वचा के कालेपन को कम करने का काम भी करता है।
इसे भी पढ़ें: आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कर रहे हैं चेहरे की खूबसूरती को फीका? इस एक नुस्खे से गायब हो सकते हैं डार्क सर्कल्स
डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए घरेलू उपाय क्या करें?

- डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक खीरे को बारीक पीसकर ।
- इसमें 1 चम्मच गुलाब जल की मिला लें।
- इन दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को अपने हाथों की उंगलियों या ब्रश की मदद लेकर आंखों के नीचे लगा लें।
- करीब 10 से 20 मिनट तक इसे आंखों के नीचे लगा रहने दें।
- इसके बाद सावधानी के साथ इसे कॉटन की मदद से साफ कर लें।
- इस नुस्खे को आप हफ्ते 3 से 4 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लगातार इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कम होने लग जाएंगे।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को कम करने का घरेलू उपाय पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।