झुर्रियों और मुंहासों को दूर भगाता है धनिया, इस्तेमाल का सही तरीका जानें

सीलेंट्रो को धनिया के नाम से भी जाना जाता है। भोजन की तैयारी में थोड़ी मात्रा में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस जड़ी-बूटी का थोड़ा सा छिड़काव स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन इस जड़ी-बूटी का उपयोग गार्निशिंग और फ्लेवरिंग उद्देश्यों से बहुत अधिक होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसका इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भी किया जा सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए इसके त्वचा पर इस्तेमाल करने का सही तरीका लेकर आए हैं।
यह विटामिन-सी से भरपूर होता है जो एंटी-ऑक्सीडेंट के नुकसान से पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। यह त्वचा द्वारा उत्पादित तेल के ऑक्सीकरण को रोकने में मदद करता है जो ब्लैकहेड्स के इलाज में बहुत उपयोगी होता है। विटामिन-सी एक कोलेजन-बूस्टर भी है, जो उम्र बढ़ने वाली त्वचा को पुनर्जीवित करने के लिए सीलेंट्रो को उपयोगी बनाता है। साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे मुंहासे के लिए एक शक्तिशाली उपाय बनाते हैं।
झुर्रियों का इलाज

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारी त्वचा कोलेजन का प्रोडक्शन करने की अपनी क्षमता खो देती है। यह एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है जो आपके चेहरे पर पूर्णता प्रदान करता है। कोलेजन के नुकसान के साथ आपकी त्वचा शिथिल होनी शुरू हो जाती है, जिससे झुर्रियां आनी शुरू हो जाती हैं। विटामिन सी से भरपूर धनिया फाइब्रोब्लास्ट्स को उत्तेजित करके बचाव में मदद करता है। यह आपकी त्वचा में कारपेंटर सेल्स हैं जो कोलेजन के उत्पादन के लिए जिम्मेदार हैं। यह इस कारण से है कि विटामिन सी एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स में शीर्ष सामग्री में से एक है। यह धनिया-एग व्हाइट-ओट्स फेस मास्क फाइन लाइन्स और झुर्रियों को मिटाने में चमत्कार की तरह काम करता है। नियमित रूप से लगाने से आपकी त्वचा मजबूत होती है।
इसे जरूर पढ़ें:किचन में मौजूद धनिये से मिलता है वेट लॉस से लेकर अच्छी सेहत का खजाना
सामग्री
- ताजा धनिया: 2-3 स्प्रिंग्स
- अंडे की सफेदी: 2
- ओट्स: ½ कप
बनाने और लगाने का तरीका
- एक ब्लेंडर में सभी चीजों को डालें और स्मूथ पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट की एक समान परत अपने चेहरे पर लगाएं।
- ड्राई होने तक इसे लगभग 10-15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
- गुनगुने पानी से साफ करें और अपने चेहरे को थपथपाएं।
त्वचा को ग्लोइंग बनाएं

धनिया विटामिन सी और पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो त्वचा की कायाकल्प में मदद करता है। एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है जो त्वचा की डैमेज का प्रमुख कारण होते हैं क्योंकि यह सूजन और त्वचा के कैंसर के अलावा कोलेजन और इलास्टिन के गठन को बाधित कर सकता है। अगर आपकी त्वचा थकी हुई या बूढ़ी दिख रही हैं तो आप इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर जरूर लगाएं।
सामग्री
- ताजा धनिया बारीक कटा हुआ: 2-3 स्प्रिंग्स
- शुद्ध एलोवेरा जैल: 2 बड़े चम्मच
- दही: 2 बड़े चम्मच
- ताजा नारियल का दूध: 1 बड़ा चम्मच
- चावल पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
- मुलतानी मिट्टी: 2 बड़े चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
- एक साफ बाउल में सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके पतला पेस्ट बना लें।
- इस मास्क की एक समान परत अपनी त्वचा पर लगाएं।
- लगभग 15- 20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें जब तक कि आप मास्क अच्छी तरह से सूख नहीं जाता है।
- मास्क को गुनगुने पानी से धोएं और अपने चेहरे को थपथपाएं।
मुंहासों का इलाज

आपके पोर्स में तेल जमा के ऑक्सीकरण को रोकने के द्वारा सुरक्षित रूप से ब्लैकहेड्स को मिटाने के अलावा, धनिया आपकी त्वचा से अतिरिक्त तेल को पिघलाने में भी मदद कर सकता है, जो अक्सर मुंहासे के मुख्य कारणों में से एक है। इसके अलावा धनिया में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं जो आपकी त्वचा के मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरियल से लड़ने और सूजन वाली त्वचा को शांत करने में मदद करते हैं। अगर आपको मुंहासों की समस्या है तो इस आसान धनिया मास्क का इस्तेमाल करें। यह न केवल आपके मुहांसों को कम करने में मदद करता है बल्कि भविष्य के ब्रेकआउट्स को दूर करने में भी मदद करता है।
सामग्री
- ताजा धनिया: एक मुट्ठी
- लेमनग्रास: 1 चम्मच
- कैमोमाइल: 1 चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
- एक बाउल में सभी चीजे डालें। इसके लिए, उबलते पानी का एक कप डालें। इसे 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर 2-3 मिनट के लिए बाउल में चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं।
- चेहरे पर इस मिश्रण की एक समान परत लगाएं और इसे 20 मिनट तक बैठने दें।
- गुनगुने पानी से साफ करें और अपने चेहरे को थपथपाएं।
ब्लैकहैड्स को दूर भगाएं

ब्लैकहेड्स मूल रूप से तब होते हैं जब आपकी त्वचा द्वारा निर्मित ऑयली सीबम ऑक्सीकरण से गुजरता है और काला हो जाता है, इस प्रकार आपके पोर्स बंद हो जाते हैं। धनिया में निहित विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीकरण की इस प्रक्रिया को रोक सकते हैं, जो इस चेहरे के मास्क को ब्लैकहेड्स से लड़ने के लिए एक उत्कृष्ट प्राकृतिक उपचार बनाता है।
सामग्री
- ताजा धनिया का रस: 1 चम्मच
- ताजा नींबू का रस: 1 चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
- एक छोटे बॉउल में दोनों चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इस मास्क को अपनी त्वचा के उन हिस्सों पर लगाएं जो ब्लैकहेड्स से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।
- इस मास्क के सूखने तक एक घंटा इंतजार करें।
- गुनगुने पानी से साफ करें और अपनी त्वचा को ड्राई करें।
इसे जरूर पढ़ें: धनिए से चटनी नहीं, बनाएं यह बेहतरीन फेस पैक
नोट
अन्य सभी प्राकृतिक उपचारों की तरह, ये फेस मास्क आपको रात-भर में परिणाम नहीं दिखाएंगे। इसलिए धैर्य और स्थिरता प्रमुख है। समय के साथ और लगातार इसे लगाने से आपको बदलाव महसूस होगा। इसके अलावा, हालांकि यह पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बने हैं और इनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं लेकिन इन्हें लगाने से पहले आप अपने त्वचा पर एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
आप भी झुर्रियों और मुंहासों से छुटकारा पाने के साथ त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचने के लिए धनिया फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्यूटी से जुड़ी और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।