ये घरेलू नुस्खे ही नहीं बल्कि इस काली गोली से भी रातभर में दूर हो जाएंगे ब्लैकहेड्स

ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम हर लड़की को होती है फिर चाहे वो किसी भी उम्र की क्यों ना हो, सिर्फ एक बार ब्लैकहेड्स क्लीन करवाने से काम नहीं चलता बल्कि आपको बार-बार इसे रीमूव करवाने पार्लर जाना पड़ता है। 
Updated:- 2018-08-03, 13:30 IST
blackheads removal home remedies article

ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम हर लड़की को होती है फिर चाहे वो किसी भी उम्र की क्यों ना हो। प्रदूषण की वजह से जब कही बाहर जाते हैं तो ब्लैकहेड्स साथ में जरुर ले आते हैं। इसलिए सिर्फ एक बार ब्लैकहेड्स क्लीन करवाने से काम नहीं चलता बल्कि आपको बार-बार इसे रीमूव करवाने पार्लर जाना पड़ता है। 

पार्लर में फेस मसाज के बाद आपकी नोज़ के ब्लैकहेड्स को जिस टूल से निकाला जाता है एक तो उससे बहुत दर्द होता है और दूसरा आपकी नाक पर उससे लाल निशान भी पड़ जाते हैं। यानि ब्लैकहेड्स तो कुछ समय के लिए निकल गए लेकिन कई दिनों तक नाक पर उसका दर्द और लाल निशान रह गया। तो समस्या तो बनी रही।

अगर आपसे ये कहा जाए कि बिना दर्द के और बिना पैसे खर्च किए सिर्फ घरेलू नुस्खे से ही आपकी नाक पर होने वाले ब्लैकहेड्स रातभर में गायब हो जाएंगे तो आप इनके बारे में जरुर जानना चाहेंगी।

बेकिंग सोडा से हटाएं ब्लैकहेड्स

बेकिंग सोडा आपके चेहरे और नाक के ब्लैकहेड्स हटाने में काफी मदद करता है। एक छोटे चम्मच बेकिंग सोडा में गुलाबजल या पानी मिलाकर पेस्ट बना लें फिर आप इसे नाक और उसके आस-पास की एरिया पर अच्छी तरह लगाएं। या चेहरे पर जहां भी ब्लैकहेड्स हों उस एरिया पर भी लगाएं। पेक लगाने के बाद जब सूख जाए तो इसे खींचकर या उंगलियों से हल्का रगड़ते हुए हटाएं ब्लैकहेड्स साथ में ही रीमूव हो जाएंगे। फिर आप चेहरे को पानी से जरुर धो लें। 

Read more: मानसून सीजन में हो रही है ओपन पोर्स की प्रॉब्‍लम तो आजमाएं ये 3 फेस पैक्‍स

टूथपेस्ट से हटाएं ब्लैकहेड्स

टूथपेस्ट सिर्फ आपके दांत साफ करने के ही काम नहीं आता बल्कि टूथपेस्ट और ब्रश से आप अपने नाक के ऊपर हुए ब्लैकहेड्स को भी रीमूव कर सकती हैं। इसके लिए आपको टूथपेस्ट के साथ ही एक साफ और सॉफ्ट टूथब्रश चाहिए। नाक पर टूथपेस्ट अच्छी तरह लगाएं और फिर टूथब्रश से इसे सर्कुलर मोशन में हल्का रगड़ें। ऐसा दो-तीन मिनट तक करें और फिर इसे धो लें। ये रात को करेंगी तो ज्यादा फायदा होगा सुबह आपको साफ और चमकती नाक मिलेगी।

 

blackheads removal home remedies

शहद और चीनी से हटाएं ब्लैकहेड्स

शहद और चीनी नैचुरल स्क्रब है इसे मिलाकर जब आप पेस्ट तैयार करती हैं और अपने चेहरे पर लगाती हैं तो ना सिर्फ ब्लैकहेड्स रीमूव होते हैं बल्कि आपको सुबह तक चमकती हुई त्वचा भी मिल जाती है। 1 बड़े चम्मच चीनी में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं (शहद शुद्ध होना चाहिए) अब इसे नाक और ब्लैकहेड्स वाली बाकी जगहों पर लगाएं और उंगलियों से इसे दो मिनट तक रगड़ें फिर इसे धो लें। 5 मिनट ऐसा ही लगा रहने दें फिर इसे धो लें। रात को सो जाएं फिर सुबह उठकर जब आप चेहरा धोएंगीं तो आपको शाइन नज़र आएगी।

 

एक्टिवेटेड चारकोल से हटाएं ब्लैकहेड्स

चारकोल आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है यही वजह है कि इन दिनों बाज़ार में चारकोल वाले फेसपैक की डिमांड भी बढ़ गई है। चारकोल हर किसी की स्किन पर सूट नहीं करता इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले आप स्किन पर इसका पैच टेस्ट जरुर करें और चाहें तो किसी एक्पर्ट की राय लेने के बाद ही इसे इस्तेमाल करें। चारकोल एक रात में ही आपके सारे ब्लैकहेड्स मिटा देगा।

एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल्स लें (ये आपको कैमिस्ट शॉ़प से आसानी से मिल जाएगा) 2-3 एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल लें और इसे अच्छी तरह पीस लें। अब इसमें लगभग 1/4 चम्मच फेविकोल या जेलेटिन मिलाएं। इसके बाद एक विटामिन ई कैप्सूल लें और इसे काटकर इसका ऑयल निकालकर इसे मिक्सचर में मिलाएं। इसे अपनी नाक और उसके आस-पास के एरिया पर अच्छी तरह लगाएं। 5-10 मिनट बाद जब ये सूख जाए तो इसे खींचकर निकाल लें. आपको ब्लैकहेड्स से राहत मिलने के साथ सॉफ्ट स्किन भी मिलेगी। लेकिन आपकी स्किन पर शाइन आने में 5-6 घंटे लगेंगे इसलिए आप इस रात को ही लगाएं सुबह आपको क्लिन और शाइनी स्किन मिलेगी।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।