इन 2 होममेड Peel Off Mask से स्किन होगी ब्राइट, जानें बनाने का आसान तरीका

अगर आपके फेस की स्किन भी डल हो गई है, तो आज हम आपको दो होममेड पील ऑफ मास्क बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिससे आपकी स्किन कुछ दिनों में ब्राइट हो सकती है।
DIY face mask

गर्मियों के मौसम में तेज धूप की वजह से स्किन पर डलनेस और टैनिंग की समस्या होने लगती है। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी कभी-कभी त्वचा पर निखार लाने में बेअसर साबित होते हैं। इसके बाद हमारे पास एक ही उपाय बचता है वो घरेलू तरीके हैं। जी हां घरेलू उपाय की मदद से भी हम अपनी स्किन को ब्राइटनिंग बना सकते हैं। आपने देखा होगा बाजारों में आजकल बहुत से पील ऑफ मास्क बिक रहे हैं। जिनका इस्तेमाल हम चेहरे की गंदगी, टैनिंग और कालापन को दूर करने में करते हैं। ऐसे में यदि हम आपसे कहें कि आप इन पील ऑफ मास्क को मार्केट से महंगे दाम में खरीदने के बजाय खुद घर पर तैयार कर लें तो कैसा रहेगा? दरअसल, आज हम आपको इस आर्टिकल में दो ऐसे पील ऑफ मास्क बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप कुछ ही दिनों में अपनी स्किन चमकदार बना सकती हैं। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से जान लेते हैं इन होममेड पील ऑफ मास्क को बनाने का तरीका।

स्किन ब्राइटनिंग के लिए 2 होममेड पील ऑफ मास्क

आप हमारे बताए जा रहे इन पील ऑफ मास्क को घर पर बनाकर अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। इसका असर आपको कुछ दिनों में दिखने लगेगा।

उरद दाल और बेसन से बना पील ऑफ मास्क

urad dal peel off mask

उरद दाल और बेसन के पील ऑफ मास्क के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 कटोरी उड़द दाल
  • 1 चम्मच बेसन
  • एक चुटकी हल्दी
  • 1/2 चम्मच सरसों का तेल
  • गुलाब जल

उरद दाल और बेसन का पील ऑफ मास्क बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आपको एक धुली उड़द दाल को साफ कर लेना है।
  • अब इसे एक मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
  • इस पाउडर को एक बर्तन में निकालकर इसमें आप बेसन और हल्दी मिलाएं।
  • फिर आपको इसमें सरसों का तेल और गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लेना है।
  • इस तैयार मास्क को आप अपने फेस पर लगाएं।
  • अच्छी तरह सूख जाने के बाद नार्मल पानी से चेहरा धो लें और उसके बाद सीरम लगाएं।

शहद, मुल्तानी मिट्टी और पपीते से बना पील ऑफ मास्क

honey lemon peel off mask

शहद, मुल्तानी मिट्टी और नींबू के पील ऑफ मास्क के लिए आवश्यक सामग्री

शहद, मुल्तानी मिट्टी और पपीते से बना पील ऑफ मास्क बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी लेनी है।
  • अब आप इसमें शहद मिक्स करके दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
  • फिर आपको नींबू के छिलके कम मात्रा में लेकर मिक्सर जार में पीस लेना है।
  • इसको भी आप मुल्तानी मिट्टी और शहद वाले मिश्रण में मिला लें।
  • इस तैयार पील ऑफ मास्क को आपको फेस पर अप्लाई करना है।
  • करीब 15-20 मिनट बाद आप इसे हटाकर नार्मल पानी से फेस धो लें।
  • अब आपको आखिर में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना है।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP