Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:40 AM IST

ग्लिसरीन के साथ मिलाकर लगाएं ये एक चीज, डार्क स्किन नजर आएगी साफ

 चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए ग्लिसरीन काफी अच्छी होती है। इसके साथ आप कॉफी मिलाकर लगाएंगी, तो इससे चेहरा साफ हो जाएगा। 
Updated:- 2025-05-07, 18:55 IST
image

घर पर कई सारी चीजें ऐसी हैं, जिनका इस्तेमाल करके हम अपनी त्वचा को साफ रखते हैं।  ग्लिसरीन और कॉफी भी त्वचा के लिए काफी अच्छी होती है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल भी दाग-धब्बे और डार्क त्वचा के लिए कर सकती हैं। इससे आपको बाजार के प्रोडक्ट को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ग्लिसरीन के साथ ये 2 रुपये वाली चीज से ही आपका चेहरा चमक जाएगा। चलिए आपको बताते हैं इससे कैसे आपका चेहरा साफ हो जाएगा।

ग्लिसरीन और कॉफी के त्वचा पर फायदे

Glycerine

ग्लिसरीन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है। इससे त्वचा मॉइश्चराइज होती है। साथ ही, कोमल नजर आती है। इसके अलावा कॉफी त्वचा को एक्सफोलिएंट करती है। इससे स्किन पर मौजूद डेड स्किन साफ होती है। साथ ही, त्वचा का डार्क रंग साफ होता है। इसलिए आप इन दोनों को साफ में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

ग्लिसरीन और कॉफी कैसे करें इस्तेमाल

1 - 2025-05-07T170715.317

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में कॉफी पाउडर लेना है।
  • इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन को मिक्स करना है।
  • इन दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट तैयार करें।
  • इसके बाद इसे ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं।
  • इसे करीब 10 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें।
  • फिर पानी से चेहरे को साफ करें।
  • इससे आपकी त्वचा साफ हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: कॉफी पाउडर को इन तीन तरीकों से करें इस्तेमाल, डार्क सर्कल्स हो जाएंगे कम

इन बातों का रखें ध्यान

  • सेंसेटिव स्किन पर कॉफी के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट सलाह लें।
  • स्किन पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें।
  • अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल कम करें।
  • कॉफी को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा साफ हो सकती है।
  • कॉफी के इस्तेमाल के बाद आपको धूप में कम बाहर निकलना होगा।
  • स्किन पर को साफ करके इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करें।

इस बार अगर गर्मी से आपको टैनिंग की प्रॉब्लम हो जाती है, तो आप ग्लिसरीन और कॉफी का इस्तेमाल करें। आपकी त्वचा साफ हो जाएगी। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो आपको एक्सपर्ट की राय लेनी चाहिए। इससे आपको लगाने वाली चीजों की सही जानकारी मिल जाती है।

इसे भी पढ़ें: Tanning Remove Tips: वेकेशन पर आने के बाद चेहरे पर नजर आ रही है टैनिंग, तो इन 2 तरीकों से ऐसे करें रिमूव

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।