गर्मियों में ग्लिसरीन की मदद से बनाएं टोनर, दमकती रहेगी आपकी स्किन

गर्मी का मौसम हमारी स्किन के लिए काफी हार्श हो सकता है। सूरज की तेज किरणें आपकी स्किन को काफी परेशान कर सकती हैं। ऐसे में चाहे आपकी स्किन ऑयली हो या फिर रूखी, आपको उसका अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में अपनी स्किन की केयर करने के लिए आप होममेड ग्लिसरीन टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये होममेड ग्लिसरीन टोनर आपकी स्किन को रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटेड बनाए रख सकते हैं।
दरअसल, ग्लिसरीन एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट के रूप में कार्य करता है, जो आपकी स्किन में नमी को लॉक करता है, जिससे अधिक सॉफ्ट व स्मूद बनती है। चूंकि आप ग्लिसरीन टोनर को खुद घर पर बना रही हैं, इसलिए आप मौसम व स्किन की जरूरतों को समझते हुए इसे आसानी से कस्टमाइज कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि गर्मी के दिनों में ग्लिसरीन टोनर किस तरह बनाया जाए-
ऑयली स्किन के लिए यूं बनाएं ग्लिसरीन टोनर
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो यह टोनर उसे हाइड्रेट रखते के साथ-साथ अतिरिक्त ऑयल व सीबम को कण्ट्रोल करने में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री-
- दो बड़े चम्मच गुलाब जल
- एक चम्मच विच हेज़ल
- आधा छोटा चम्मच ग्लिसरीन
- आधा चम्मच टमाटर का रस
ग्लिसरीन टोनर बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक बाउल में सामग्री को डालकर मिक्स करें।
- अब आप इसे एक स्प्रे बोतल में डालें।
- आपका होममेड टोनर बनकर तैयार है।
- हर बार उपयोग करने से पहले इसे अच्छी तरह हिलाएं।
- कॉटन पैड पर स्प्रे करें और चेहरा साफ करने के बाद इसे लगाएं।
यह भी पढ़ें: घर के फंक्शन में दिखना है खूबसूरत, तो 1 हफ्ते पहले से लगाना शुरू कर दें ये होम मेड स्क्रब
रूखी स्किन के लिए यूं बनाएं ग्लिसरीन टोनर
अगर आपकी स्किन रूखी है तो आप ग्लिसरीन के साथ खीरे का रस व एलोवेरा जेल को मिक्स करके टोनर बना सकती हैं। यह टोनर आपकी रूखी स्किन को गहराई से हाइड्रेट करने में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच खीरे का रस
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- आधा छोटा चम्मच ग्लिसरीन
- एक कैप्सूल विटामिन ई ऑयल
टोनर बनाने का तरीका-
- सबसे पहले खीरे को पीसकर उसका रस छान लें।
- अब एक बोतल में खीरे के रस के साथ एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन व विटामिन ई ऑयल डालकर मिलाएं।
- अब आप तैयार टोनर को फ्रिज में स्टोर करें और हर बार इस्तेमाल से पहले हिलाएं।
- स्किन को हाइड्रेट करने के लिए इसे कॉटन पैड से लगाएं या सीधा चेहरे पर स्प्रे करें।
यह भी पढ़ें: सीरम लगाते समय आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां, जानें इसे लगाने का सही तरीका
एजिंग स्किन के लिए यूं बनाएं ग्लिसरीन टोनर
अगर बढ़ती उम्र में आपकी स्किन पर एजिंग के साइन्स नजर आने लगे हैं तो ऐसे में आप ग्रीन टी और ग्लिसरीन की मदद से टोनर बनाएं। यह टोनर ना केवल फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है, बल्कि इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है।

आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच ग्रीन टी तैयार की हुई
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
- आधा छोटा चम्मच ग्लिसरीन
- 4-5 बूंद विटामिन सी सीरम
टोनर बनाने का तरीका-
- सबसे पहले ग्रीन टी बनाकर उसे ठंडा करें।
- अब सभी सामग्री को मिक्स करें और एक स्प्रे बोतल में डालकर मिलाएं।
- फ्रिज में स्टोर करें और हर बार उपयोग करने से पहले अच्छी तरह हिलाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।