Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:37 AM IST

Face Serum : जवां और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए चेहरे पर इस्तेमाल करें रोजमेरी फेस सीरम, जानें क्या हैं फायदे

रोजमेरी त्वचा के लिए अमृत का काम करता है। साथ ही इसका फेस सीरम स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
Updated:- 2022-10-04, 19:50 IST
benefit of rosemary face serum

चेहरे के लिए महिलाएं क्या-कुछ नहीं करती हैं। इसके लिए वे महंगे से महंगे ट्रीटमेंट करवाती हैं। साथ ही तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स को खरीदती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इन स्किन केयर प्रोडक्ट्स को अगर ऐसे ही बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह लिए इस्तेमाल करेंगी तो ये आपकी स्किन को बेहद भद्दा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। 

आजकल महिलाएं फेस सीरम को बेहद पसंद करती नजर आ रही हैं। लेकिन फेस सीरम के लिए महिलाओं के दिमाग में काफी तरह के सवाल मौजूद हैं। जिसके कारण वे इसे इस्तेमाल करते समय काफी कंफ्यूज भी नजर आती हैं। 

serum for face

बात अगर रोजमेरी की करें तो ये स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका फेस सीरम त्वचा को तरह-तरह से लाभ देने में मदद करता है। लेकिन अगर आप इसके फायदों के बारे में नहीं  जानती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। जिसमें हम आपको बताने वाले हैं कि रोजमेरी आपकी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद होता है।

 

रोजमेरी के फायदे (Benefits Of Rosemary)

 benefits of rosemary

  • यह आपकी त्वचा को बूस्ट करने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद तत्व स्किन को जवां रखने में मदद करते हैं।
  • साथ ही ये स्किन में इलास्टिसिटी को बरकरार रखने के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।
  • इसका सीरम चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद एंटी-एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को पोषण देने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें :  दिन और रात में इन 4 स्टेप्स से करें स्किन की देखभाल

  • साथ ही ये स्किन को हाइड्रेट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • मुहासों को दूर करने के लिए ये बेहद लाभदायक होता है।
  • इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व स्किन में होने वाले हर तरह के स्किन इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करता है।

फेस सीरम के फायदे (Benefits Of Face Serum)

 glowing skin face serum

  • फेस सीरम त्वचा को पोषण देने में मदद करता है।
  • इसका रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा जवां दिखाई देती है।

इसे भी पढ़ें :  Glowing Skin : पाना चाहती हैं ग्लोइंग स्किन तो इस तरह से करें अमरूद का इस्तेमाल

  • आप इसे अपने रोजाना के स्किन केयर रूटीन में शामिल भी कर सकती हैं।
  • ऐसा करने से ये आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

 

 

 इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये रोजमेरी फेस सीरम के स्किन के लिए फायदे आई हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।   

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।