Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

सर्दियों के लिए सस्ते में घर पर बनाएं ये खास rosemary serum, ग्लोइंग स्किन के लिए है बेस्ट

सर्दियों में महिलाओं को कई तरह की स्किन प्रॉब्लम होती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे होममेड रोजमेरी सीरम के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकती हैं। 
Updated:- 2025-11-20, 10:12 IST
image

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाओं को त्वचा संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और सर्दियों के मौसम में स्किन प्रॉब्लम का सामना करती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। 

आज हम आपको एक ऐसे होममेड रोजमेरी सीरम के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा और बाल दोनों को चमकदार और खूबसूरत बना सकती हैं। साथ ही स्किन प्रॉब्लम को भी कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस सीरम को बनाने का तरीका।

होममेड रोजमेरी सीरम

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि सर्दियों के मौसम में रोजमेरी से बने सीरम का इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा और बालों को खूबसूरत और चमकदार बना सकती हैं साथ ही स्किन प्रॉब्लम या सर्दियों में होने वाली त्वचा से चमड़ी निकलने जैसी समस्याओं को भी कम कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

1 - 2025-11-14T201137.685

होममेड रोजमेरी सीरम बनाने के लिए सामग्री -

  • रोजमेरी के पत्ते
  • विटामिन ई कैप्सूल
  • नारियल तेल

रोजमेरी सीरम बनाने का तरीका -

रोजमेरी से सीरम बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप एक पैन में नारियल तेल लें और उसे धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। अब इस तेल में रोजमेरी के कुछ पत्ते डाल दें और इसे अच्छी तरह भून लें। थोड़ी देर के बाद आप इस तेल को गैस से उतारकर ठंडा कर लें। अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल डालकर इसे एक बोतल में भर लें। सीरम को थोड़ी देर तक फ्रिज में रखें। उसके बाद आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।  

2 - 2025-11-14T201135.700

इन बातों का भी रखें ध्यान

रोजमेरी सीरम को स्किन पर लगाने के साथ साथ आप इसका बालों के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करेगा साथ ही सर्दियों में यह स्किन को स्मूथ रखने का काम करेगा। आप इस सीरम का बालों पर इस्तेमाल कर अपने बालों को भी चमकदार और मजबूत बना सकती हैं।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट कसलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें : लंबे-घने बालों के लिए घर पर कैसे तैयार करें नीम और दही का हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ  

Image Credit : Freepik 

FAQ
सर्दियों में त्वचा को सवस्थ रखने का आसान तरीका क्या है?
आप सर्दियों में होममेड टोनर या सीरम का इस्तेमाल कर स्किन को स्वस्थ रख सकती हैं या गुलाब जल और ग्लिसरीन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।