Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:11 AM IST

Homemade Face Serum: चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए घर पर बनाएं Face Serum, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Face Serum At Home: चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए आप फेस सीरम को बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे का निखार भी बढ़ जाएगा। साथ ही बदलते मौसम में आपको बाजार के प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
Updated:- 2025-12-06, 10:07 IST
image

बदलते मौसम की वजह से स्किन ड्राई और डल नजर आती है। ऐसे में जरूरी होता है कि हम कुछ ऐसी घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें, जिसे लगाकर चेहरा ग्लो करे। ऐसे में आप डॉक्टर स्वाति जो कि एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है। उनके द्वारा बताए गए Homemade Face Serum का इस्तेमाल करें। फेस सीरम लगाने से चेहरा हाइड्रेट रहेगा। साथ ही ग्लोइंग नजर आएगा। आइए बताते हैं कैसे आप फेस सीरम को बनाकर चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

चेहरे पर फेस सीरम लगाने के फायदे

चेहरा जब ज्यादा ड्राई हो जाता है, तो हम समय-समय पर मॉइस्चराइजर क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह और शाम को चेहरे पर फेस सीरम का इस्तेमाल करेंगी, तो इससे आपके चेहरे का निखार भी बढ़ेगा। साथ ही ड्राईनेस की वजह से सफेद दाग भी नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा इन्हें घर पर रखी चीजों से तैयार किया जा सकता है। इसलिए इसके साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। बस आपको इसे बनाने और लगाने का सही तरीका जानना है।

1 - 2025-11-21T111607.642

चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए कैसे बनाएं फेस सीरम?

  • इसके लिए आपको फ्रेश एलोवेरा जेल एक कटोरी में निकालना है।
  • फिर इसमें 1 चम्मच गुलाब जल डालना है।
  • इसके बाद 2 से 3 बूंद ग्लिसरीन की मिक्स करें।
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद चेहरे पर अप्लाई करें।
  • फिर इसे लगाने के बाद चेहरे की अच्छी तरह से मसाज करें।
  • इसे लगाने से आपके चेहरे का निखार दोगुना हो जाएगा।

3 - 2025-11-21T111603.440

 

इसे भी पढ़ें: Vitamin C Face Serum: चेहरे के दाग धब्बों से पाएं छुटकारा इस विटामिन c फेस सीरम से 

चेहरे पर फेस सीरम लगाने के बाद क्या करना चाहिए?

अगर आप फेस सीरम लगा रही हैं, तो इसके बाद आपको किसी भी क्रीम या अन्य चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसे उस समय लगाना चाहिएजब आपकी स्किन रिलेक्स हो सके। साथ ही अन्य किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल चेहरे पर न किया जाए। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट होने के लिए तैयार होती है। साथ ही इसे लगाने का फायदा भी उसी समय नजर आता है।

2 - 2025-11-21T111605.367

इसे भी पढ़ें: Homemade Serum:  होममेड फेस सीरम गर्मियों में स्किन को रखेगा हेल्दी, जानें इसे बनाने का सही तरीका

चेहरे पर किसी भी चीज को लगाएं, लेकिन इससे पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे आपकी स्किन पर किसी तरह की समस्या नहीं होती है। साथ ही एक्सपर्ट सही मात्रा में चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

FAQ
होममेड फेस सीरम से क्या फायदे होंगे?
होममेड फेस सीरम से स्किन हाइड्रेट रहती है।
किस स्किन टाइप पर फेस सीरम की जरूरत ज्यादा पड़ती है?
ड्राई स्किन पर फेस सीरम लगाने की जरूरत ज्यादा पड़ती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।