Hartalika Teej Mehndi Designs: बेल मेहंदी डिजाइंस की तस्‍वीरें देखें, तीज के मौके पर लगाएंगी तो खिल उठेगा आपका श्रृंगार

Hartalika Teej पर खूबसूरत बेल मेहंदी डिजाइन की तस्वीरें देखें। तीज के खास मौके पर इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस के साथ आपका श्रृंगार बन जाएगा खास।
bel mehndi designs for long hands on hartalika teej  pic
bel mehndi designs for long hands on hartalika teej  pic

फ्लावर बेल मेहंदी डिजाइन

bel mhendi designs

यह बेल मेहंदी डिजाइन सिंपल है और ये मेहंदी का डिजाइन आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर सुंदर लगेगा

Classic Easy Arabic Mehendi Design x

साइड हैंड बेल मेहंदी डिजाइन

आप हाथों के फ्रंट साइड में महीन या मोटी फूलों की बेल बना सकती हैं और उसमें अन्‍य सजावटी एलिमेंट्स भी जोड़ सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी डिजाइन बहुत ज्‍यादा खूबसूरत नजर आएगी। आप इस तरह की मेहंदी में अपने हसबेंड का नाम भी लिखवा सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी हरतालिका तीज के लिए बेहद खूबसूरत लगेगी।

Hartalika Teej Mehndi Ideas

जालवर्क के साथ बेल मेहंदी डिजाइन

आप बेल मेहंदी में भी जालवर्क करके अपनी मेहंदी को खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप एक बेल भी हथेली पर बनाएंगी तो आपके हाथ भर जाएंगे। आप इसे हाथों में फ्रंट और बैक दोनों साइड लगा सकती हैं। आप यह मेहंदी डिजाइन जिनती महीन लगाएंगी उतनी ही यह खूबसूरत लगेगी।

 Teej Mehndi Patterns

कैरी और फूल की बेल मेहंदी डिजाइन

कैरी मेहंदी डिजाइन भी तीज त्‍योहारों पर बहुत अच्‍छी लगती है। अगर आप हाथों में कैरी की बेल बनाकर मेहंदी डिजाइन बनाएंगी, तो आपके हाथों की सुंदरता में चार-चांद लग जाएंगे। आपको बता दें कि आप कई तरह की बेल बना सकती हैं, इस बेल को आप पतला, मोटा अपने हिसाब से बना सकती हैं। कैरी के साथ आप लताएं, पराग और फूल आदि भी बना सकती हैं।

Long Hands Mehndi Designs

लताएं और पराग की बेल मेहंदी डिजाइन

आप मंडला आर्ट की बेल भी बना सकती हैं। इसमें आप लताएं, पराग और फूल आदि के साथ बेल मेहंदी लगा सकती हैं। आपको बता दें कि मंडला आंटी के साथ आप जब बेल मेहंदी लगती हैं, तो इससे आपके हाथ भरे-भरे लगते हैं और लंबे हाथों पर इस तरह की बेल मेहंदी आर्ट बहुत ज्‍यादा खूबसूरत लगती है।

Traditional Mehndi for Hartalika Teej

डबल बेल मेहंदी डिजाइन

बेल मेहंदी की डबल लेयर लगाने से भी आपके हाथों में भरी-भरी मेहंदी डिजाइन नजर आती है। आप फूल, कैरी और मोर डिजाइन बनाकर अपनी मेहंदी डिजाइन को कंप्‍लीट कर कसती हैं। इतना ही नहीं आप फ्रंट और बैक दोनों तरफ इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं। इसमें आप वर्टिकल और हॉरीजॉन्‍टल हर तरह की लेयर बना सकती हैं, जिससे आपके हाथ लंबे और पतले लगते हैं।

Beautiful Mehndi Designs for Teej

स्‍पाइरल बेल मेहंदी डिजाइन

आप बेल मेहंदी को स्‍पाइरल के अंदाज में भी लगा सकती है। इस तरह की मेहंदी को आप कलाई से शुरू करें और हथेली तक फैला कर लगाएं। इस तरह की मेहंदी में आप हाथों के फ्रंट और बैक दोनों साइड मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन लंबे और छोटे दोनों तरह के हाथों में अच्‍छी लगती है। इतना ही नहीं, आप इसे छोटे हाथों पर यदि लगाती हैं, तो इससे आपके हाथ लंबे नजर आते हैं।

हरतालिका तीज से जुड़े लेख

Hartalika Teej Puja Muhurat Hartalika TeejVrat Katha Hartalika TeejPuja Vidhi Hartalika Teej Puja Samagri

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP