महंगे ट्रीटमेंट की जगह बालों में करें केले का इस्तेमाल, दूर हो जाएगी डलनेस

हम अपने बालों को हेल्दी और शाइनी बनाए रखने के लिए न जाने कितने पैसे खर्च करते हैं। यह ट्रीटमेंट लंबे समय बाद बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। क्या हो, जब बिना किसी नुकसान और कम पैसों में आपको पार्लर जैसा ट्रीटमेंट मिले। आपने कभी अपने बालों में केला का इस्तेमाल किया है?
केला बालों से लेकर त्वचा तक के लिए फायदेमंद होता है। खासतौर पर हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर के कारण आपके बाल डल हो गए हैं, तो आपको अपने बालों केला लगाना चाहिए। आप हेयर मास्क के रूप में केले का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं केला कैसे बालों को फायदा पहुंचाता है। साथ ही इस एक फल से आप हेयर मास्क कैसे बना सकती हैं।
केले से बनाएं मास्क
क्या चाहिए?
- 2 एलोवेरा के पत्ते
- 2-3 केले
क्या करें?
- सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते से जेल निकाल लें।
- इसके लिए किसी चम्मच या चाकू का इस्तेमाल करें।
- अब जेल और केले को मिक्सी में डालकर पीस लें।
- यह पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए, ताकि बालों में आसानी से लग जाए।
- लीजिए तैयार हैडल बालों के लिए हेयर मास्क।
कैसे करें इस्तेमाल?
- हेयर कलर ब्रश की मदद से इस मास्क को स्कैल्प और बालों की जड़ों पर लगाएं।
- हेयर मास्क को कम से कम 1 घंटे तक बालों पर लगा रहने दें।
- नेचुरल इंग्रीडियंट्स वाले शैंपू से बालों को धो लें।
इसे भी पढ़ें:Dry Hair: अब रूखे और फ्रिजी नहीं रहेंगे बाल, अपनाएं ये आसान उपाय
इस मास्क के फायदे
- एलोवेरा जेल में विटामिन ए, बी, सी और ई पाए जाते हैं। ये सभी विटामिन्स डेड सेल्स को रिमूव करने का काम करते हैं, जिससे आपके बालों की ग्रोथ होती है। (डल बालों के लिए उपाय)
- केले में पोटैशियम और सिलिका होते हैं, जो आपके बालों के लिए सुपरफूड की तरह काम करता है।। केला खाने और बालों में लगाने, दोनों से ही फायदा होगा।
- अगर आपके बाल डल हैं तो बालों में एलोवेरा जेल लगाने से फायदा होगा।
इसे भी पढ़ें:गर्मी में पसीने से बाल हो जाते हैं रूखे और बेजान तो दादी-नानी के ये नुस्खे अपनाएं
इन बातों का रखें ध्यान
- हार्ड वाटर के कारण बाल डल होने लगते हैं। डल ही नहीं, एक समय बाद बालों का रूखापन बढ़ जाता है।
- गंदगी और धूल भी इसका एक कारण है। इसलिए आपको अपने बालों को पॉल्यूशन से बचाए रखना चाहिए।
- गलत हेयर केयर प्रोडक्ट् का इस्तेमाल करने से बाल डल हो जाते हैं। इसलिए कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले अपने बालों का टेक्सचर और टाइप जानना जरूरी है।
- जरूरत से ज्यादा हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स भी बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। इनके उपयोग से भी बाल डल हो जाते हैं। इसलिए इन प्रोडक्ट्स का कम से कमइस्तेमाल करें।
- अपने बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाए रखें। यूवी रेज बालों को डल बनाती हैं। साथ ही इसके कारण बाल टूटने लगते हैं। इसलिए जब भी आप बाहर जाएं, अपने बालों को स्कार्फ या हैट की मदद से कवर करना न भूलें।
- बालों में तेल न लगाने से भी बाल डल हो जाते हैं। इसलिए आपको हेयर ऑयलिंग करना नहीं छोड़ना चाहिए।
आप भी अपने बालों में इस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।