गर्मियों के दौरान बालों से संबंधित समस्या बढ़ जाती है। खासतौर पर पसीने के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इसलिए आपको इस दौरान अपने बालों की अच्छे से केयर करनी चाहिए। केयर का मतलब महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना नहीं होता है। बल्कि आपको कुछ ऐसे तरीके अपनाने चाहिए, जिससे आपके बाल हमेशा मजबूत रहें।
बालों का टूटना और कमजोर होने जैसी समस्या से बचने के लिए आपको घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। यानी वह उपाय जो हमें हमारी दादी-नानी ने बताएं हैं। दादी-नानी के घरेलू उपाय हमेशा से कारगर रहे हैं। आप अपने बालों में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे आपके बाल और सुंदर दिखेंगे। साथ ही आपको हेयर केयर रूटीन भी फॉलो करना चाहिए। इससे आपके बाल हमेशा स्वस्थ रहेंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन उपायों के बारे में बताएंगे जिनसे आपके बाल हमेशा मजबूत और शाइनी हो जाएंगे।
अगर आपके बाल बेजान हो गए हैं तो आपको हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। बाजार में मिलने वाले हेयर मास्क में केमिकल होता है, इसलिए इनका उपयोग न करें। आप घर पर ही हेयर मास्क बना सकती हैं। रूखे और बेजान बालों के लिए नारियल का तेल और शहद से बना मास्क फायदेमंद होगा। नारियल का तेल आपके बालों को मॉइश्चराइज करेगा, जिससे आपके बाल सॉफ्ट हो जाएंगे। वहीं शहद बालों को एक्सट्रा हाईड्रेशन प्रदान करता है।
रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने बालों में तेल लगाना चाहिए। तेल से बालों को नर्शिमेंट मिलती है। हमेशा सिर धोने से एक रात पहले बालों में तेल लगाएं। इससे आपके रूखे और बेजान बालों में जान आ जाएगी। तेल बालों को मजबूत बनाता है, जिससे आप बालों संबंधित समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इसके अलावा तेल का उपयोग करने से बाल शाईनी हो जाते हैं। इसलिए कभी भी तेल लगाना न भूलें। हफ्ते में दो बार सिर की मालिश जरूर करवाएं। (सिल्की और शाइनी बालों के लिए टिप्स)
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें:एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन टाइप के अनुसार करें, मिलेगा एक्स्ट्रा ग्लो
भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की केयर करने का टाइम ही नहीं मिलता है। खासतौर पर गर्मियों के दौरान पसीने के कारण बाल खराब हो जाते हैं। इसलिए आपको हफ्ते में एक बार अपने बालों की डीप कंडीशनिंग करनी चाहिए। यानी रेगुलर शैंपू की जगह आप हर्बल या घर पर बने शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं। कंडीशनर के बजाय आप ऐलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐलोवेरा बालों के लिए वरदान है। ऐलोवेरा में ऐसे कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो हमारे बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐलोवेरा में मौजूद एंजाइम्स बालों के डैमेज सेल्स की मरम्मत करते हैं, जिससे बालों का रूखापन कम हो जाता है। (हेयर डिटॉक्स कैसे करें)
इसे भी पढ़ें:दोमुंहे बालों के लिए लगाएं ये होममेड हेयर मास्क, बालों की ग्रोथ पर पड़ सकता है असर
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।