Aloe Vera For Hair: सर्दियों में बालों को दें डीप नरिशमेंट, एलोवेरा जेल से बनाएं ये खास हेयर मास्क
-1765903045785.webp)
ठंड का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं अपने बालों की केयर करने के लिए कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दी के मौसम में अपने बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो घर पर रहकर एलोवेरा का इस्तेमाल कर इन्हें लम्बा, घना और शाइनी बना सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से बालों के लिए एलोवेरा का कैसे इस्तेमाल करना सही रहेगा।
बालों के लिए एलोवेरा हेयर मास्क
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया किअधिकतर महिलाएं सर्दियों में डैंड्रफ और बाल झड़ने की वजह से काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी इन समस्याओं को कम करना चाहती हैं, तो घर पर रहकर एलोवेरा से हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
यह भी पढ़ें- Homemade Hair Mask: क्रिसमस पार्टी के एक हफ्ते पहले बालों में लगा लें ये खास हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका
एलोवेरा हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री -
- एलोवेरा जेल
- दही
- मेथी दाना
- नारियल तेल
- आंवला जूस
एलोवेरा हेयर मास्क बनाने का तरीका -
- आप घर पर रहकर आसानी से एलोवेरा हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाने को पीसकर इसका पाउडर बना ले।
- अब इसे कटोरी में निकाल लें और इसमें दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स कर दें।
- इन दोनों को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें थोड़ा दही और नारियल तेल मिक्स कर दें।
- अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह फेंट लें और इसमें थोड़ा आंवला जूस मिला दे।
- अब इस पूरे पेस्ट को 10 मिनट तक रखें, उसके बाद आप इसे अपने बालों पर अप्लाई कर सकती हैं।
- आप इस हेयर मास्क का एक हफ्ते में कम से कम दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा और सर्दियों में बालों से जुड़ी समस्या की कम होगी।
यह भी पढ़ें- Curly Hair Care: कर्ली बालों के लिए स्पेशल हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
- बालों को डीप नरिशमेंट कैसे दें ?
- हेयर ऑयल का इस्तेमाल करें और हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।