ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत बालों के लिए मेथी के पत्तों का ऐसे करें इस्तेमाल

मेथी की पत्तियां एक भारतीय रसोई में सर्दियों में मौसम में सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सामग्रियों में से हैं। मेथी का किसी भी रूप में इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तो है ही, साथ ही ये बालों और त्वचा की खूबसूरती भी बढ़ाती है।
मेथी की पत्तियां किचन में इस्तेमाल के अलावा कई कॉस्मेटिक और स्वास्थ्य उद्देश्यों के लिए लाभदायक हैं। आइए आपको बताते हैं मेथी की पत्तियों के त्वचा और बालों के लिए फायदों के बारे में।
त्वचा के लिए फायदे
जब भी आपके चेहरे पर मुहांसे होते हैं ये ठीक होने के बाद भी अपने निशान छोड़ देते हैं। लेकिन मेथी की पत्तियों से तैयार फेस पैक से चेहरे के मुहांसों के साथ चेहरे के दाग-धब्बे भी कम किये जा सकते हैं।
मेथी पत्तियों का पेस्ट और शहद का फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- मेथी की पत्तियां -100 ग्राम
- पानी -आवश्यकतानुसार
- शहद -2 बड़े चम्मच
बनाने का तरीका
- मेथी की पत्तियों को मिक्सी में अच्छी तरह से पीसकर इसका फाइन पेस्ट तैयार कर लें।
- यदि बिना पानी मिलाए इसका फाइन पेस्ट तैयार हो जाए तो इसमें पानी मिलाने की आवश्यकता नहीं होती है।
- इस पेस्ट में शहद मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें।
इस्तेमाल का तरीका
- तैयार फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से अप्लाई करें।
- फेस पैक सूख जाने पर चेहरा पानी से धो लें।
- कुछ ही दिनों में आपके चेहरे के दाग धब्बे काफी हद तक कम होने लगेंगे और चेहरा ग्लो करने लगेगा।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें : कैसे बनाएं और लगाएं हल्दी और मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें टिप्स
मेथी के पत्तों का पेस्ट और दही का फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- मेथी के पत्तों का पेस्ट
- दही
बनाने का तरीका
एक बाउल में एक चम्मच मेथी के पत्तों के पेस्ट को एक चम्मच दही के साथ मिलाएं और इसका फाइन पेस्ट तैयार कर लें ।
इस्तेमाल का तरीका
- तैयार फेस मास्क को चेहरे पर समान रूप से लगाएं।
- इसे लगभग 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
- सूख जाने पर चेहरा अच्छी तरह से साफ कर लें।
- इसके इस्तेमाल से चेहरे में चमक आ जाएगी और मुंहासों से भी राहत मिलेगी।
बालों के लिए मेथी की पत्तियों के फायदे
मेथी की पत्तियां बालों की कई समस्याओं से निजात दिला सकती हैं। मेथी की पत्तियों से तैयार हेयर मास्क बालों में डैंड्रफ की समस्या को कम करने के साथ बालों का झड़ना भी कम करता है।
आवश्यक सामग्री
- मेथी की पत्तियां-100 ग्राम
- पानी-आवश्यकतानुसार
- नींबू का रस- 1 चम्मच
बनाने का तरीका
- मेथी की पत्तियों को मिक्सी में अच्छी तरह से पीसकर इसका फाइन पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पेस्ट को आप सीधे अपने बालों में अप्लाई कर सकती हैं या फिर इसका जूस छानकर अलग कर लें।
- तैयार पेस्ट या जूस में नींबू का रस मिलाएं।
इस्तेमाल का तरीका
- तैयार हेयर पैक को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें।
- लगभग 30 मिनट बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें।
- इस हेयर पैक का आप हफ्ते में एक दिन इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके इस्तेमाल से बालों की डैंड्रफ की समस्या कम होती है और बालों का झड़ना भी कम होता है।
इसे जरूर पढ़ें : गाजर से बढ़ाएं बालों की खूबसूरती, ऐसे करें इस्तेमाल
यहां बताए गए सभी हेयर और फेस पैक पूरी तरह से प्राकृतिक हैं, इसलिए आप इनका आसानी से इस्तेमाल अपने बालों और स्किन पर कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: free pik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।