चेहरे के दाग को दूर करने में क्या सच में मदद कर सकते हैं दादी मां के ये नुस्खे, आप भी जानें

अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या हो या चिकन पोक्स हुआ हो तो इन उपायों से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर ना सिर्फ चेहरे और शरीर के दाग दूर हो सकते हैं, बल्कि स्किन और चेहरा चमक भी सकते हैं। इन टिप्स को किसी भी तरह के दाग-धब्बे को मिटाने के लिए भी अजमाया जा सकता है। अगर आपको अपने स्किन को हमेशा के लिए रिंकल फ्री और ग्लोइंग रखना है तो इनका इस्तेमाल कर सकती हैं, तो आइयें जानते हैं कौन से हैं वो 2 उपाय-

इसे जरूर पढ़ें:अब पुराने घरेलू नुस्खों को करें टाटा और 2019 में ट्राय करें ये kitchen ingredients
हल्दी के फायदे-
हल्दी स्वास्थ के अलावा ब्यूटी के लिहाज से भी बहुत अच्छी होती है। जैसा की हमें पता है हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते है और हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल तत्व होते है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन के, पोटाशियम, कैल्सियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक होता है। हल्दी के इस्तेमाल से बहुत सी बीमारियां दूर होती है। हल्दी स्किन के लिए बहुत फायेदेमंद हो सकती है और इसे लगाने से दाग धब्बे दूर हो सकते हैं।

सरसों के फायदे-
अब बात करते हैं सरसों तेल की। शायद आपको पता ना हो कि सरसों का तेल लगाने से स्किन रूखी नहीं होती और स्किन का ग्लो बनी रह सकती है। स्किन संबंधी समस्याओं में भी सरसों का तेल बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर के किसी भी भाग में फंगस को बढ़ने से रोक सकता है। सरसों के तेल की मालिश के बाद नहाने से शरीर और स्किन दोनों स्वस्थ हो सकते हैं।
पहला टिप्स-
हल्दी और सरसो का तेल लेप:
सबसे पहले कच्ची हल्दी को अच्छे से धो लें और मिक्सी या सिलबट्टे में पीस लें। अब इस पीसी हुई हल्दी में सरसों का तेल मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस लेप को आप नहाने से पहले चेहरे और पूरे शरीर पर लगाएं। लेप को कम से कम आधे घंटे तक शरीर पर लगे रहने दें। फिर मौसम के हिसाब से हल्के गर्म या ठंडे पानी से नहा लें। अब एक साफ तोलिये से चेहरा और शरीर साफ करें। नहाने के बाद आपका चेहरा और शरीर पीला दिखेगा, लेकिन कुछ देर बाद यह नार्मल दिखने लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें:आम की गुठली के पापड़ हैं टेस्टी और फायदेमंद, फायदे जान कर उड़ जाएंगे होश
दूसरा टिप्स-

नारियल पानी का इस्तेमाल:
अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं और आपको झांइयों की शिकायत है तो नारियल पानी को चेहरे पर लगाएं। नारियल पानी को चेहरे और शरीर पर लगाकर आधे या एक घंटे के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से नाहा लें। इससे चेहरे और शरीर के दाग-धब्बे दूर हो सकती हैं।
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हैं तो भी नारियल पानी से चेहरा धोएं, इससे मुहांसे ठीक हो सकते हैं और उनके दाग भी हट सकते हैं।
यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।