अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई उपाय करती हैं और बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को लाख कोशिश करने के बाद भी स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी मानसून में हो रही स्किन प्रॉब्लम से परेशान हैं, तो आपके लिए यह खबर बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय बताएंगे, जिसे घर पर ट्राई कर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
एलोवेरा और खीरे से फेस पैक
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि स्किन प्रॉब्लम की वजह से चेहरे की खूबसूरती कम हो सकती है। ऐसे में आप अपने चेहरे पर हो रही इन परेशानियों को कम करने के लिए एलोवेरा और खीरे से फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे आप कम खर्च में घर पर तैयार कर सकती हैं। यह फेस पैक आपके चेहरे पर जमी गंदगी को कम करने में आपकी मदद करेगा।
एलोवेरा और खीरे से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -
- एलोवेराजेल
- खीरा
- गुलाब जल
- ग्लिसरीन
एलोवेरा और खीरे का इस्तेमाल
बरसात के मौसम में आप घर पर रहकर एलोवेरा जेल और खीरे का इस्तेमाल कर फेस पैक तैयार कर सकती हैं।
इसे बनाने के लिए आप ताजे खीरे को मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से पीस लें। फिर इसे एक कटोरी में निकाल लें।
पीसे हुए खीरे में अब आप थोड़ा तजा एलोवेरा जेल मिक्स कर दें।
एलोवेरा और खीरे को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद आप इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन मिला दें।
यह भी पढ़ें:Skin Problem Remedies: फेस स्क्रब करने के बाद हो रही है चेहरे पर कई प्रॉब्लम, तो ये टिप्स आएगी आपके काम
अब इस पेस्ट को थोड़ी देर रखने के बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह धो लें।
आप इस फेस पैक का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
फेस पैक को 20 मिनट से ज्यादा देर तक लगा कर नहीं रखना है।
20 मिनट होने के बाद आप अपने चेहरे की मसाज कर सकती हैं।
चेहरे के अलावा आप इस फेस पैक को गर्दन पर भी लगा सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें:सावन के महीने में चेहरे को ऐसे बनाएं खूबसूरत, ये 2 फेस पैक आएंगे आपके काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों