Skin Problem Remedies: फेस स्क्रब करने के बाद हो रही है चेहरे पर कई प्रॉब्लम, तो ये टिप्स आएगी आपके काम
-1747480821340.webp)
अपने लुक को भीड़ से अलग और अट्रैक्टिव बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं, वे अपने आउटफिट को अट्रैक्टिव बनाने के साथ साथ चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए भी बेहद कोशिश करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन को लेकर काफी सीरियस हैं और बाजार के महंगे प्रोडक्ट के साथ घर के कई उपाय भी आजमाती हैं और ऐसे में आपकी स्किन पर रिएक्शन हो रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप स्किन पर होने वाली परेशानियों को कम कर सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि ऐसी कई महिलाएं हैं, जो अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन स्किन के टाइप के हिसाब से स्क्रब नहीं होने की वजह से स्किन इन्फेक्शन और रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है, तो अब आप इन स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए कुछ उपाय आजमा सकती हैं। इन उपाय को आप घर पर रहकर आसानी से कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: खीरे के साथ मिक्स करें ये चीजें, स्किन की सभी समस्याएं होंगी दूर
स्किन प्रॉब्लम से पाएं राहत
स्किन प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए सबसे पहले आप एक कंटेनर में एलोवेरा जेल, खीरे का जूस और आलू का रस इन तीनों चीजों को मिक्स कर 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा कर रख लें। जब आपका समय पूरा हो जाएं, तब आप अपने चेहरे को नार्मल पानी से धो सकती हैं। ऐसा आप एक हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं। इससे आपको काफी हद तक राहत देखने को मिल सकती हैं।
गुलाब जल और ग्लिसरीन का इस्तेमाल
इसके अलावा आप अपने चेहरे पर होने वाली स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए हफ्ते में 2 बार बर्फ की सिकाई कर सकती हैं, इससे भी आपको काफी आराम देखने को मिल सकता है। आप चाहें तो रात में सोने से पहले गुलाब जल और ग्लिसरीन दोनों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाकर सो सकती हैं। इससे भी आपको काफी आराम देखने को मिल सकता है और स्किन पर होने वाली परेशानी भी कम हो सकती हैं।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें: दही से बना ये खास होममेड फेस पैक निखार सकता है आपकी खूबसूरती, जानें बनाने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।