Open Pores Remedies: ओपन पोर्स के लिए बेस्ट है एक्सपर्ट का बताया ये खास उपाय, चेहरे की खूबसूरती में दिखेगा असर

चेहरे की खूबसूरती को मैंटेन रखने के लिए लड़कियां कई तरह के स्किन केयर आजमाती हैं।लेकिन चेहरे पर होने वाली छोटी छोटी प्रॉब्लम चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती हैं।ऐसे में अगर आपके चेहरे पर ओपन पोर्स की दिक्कत बढ़ने लगी हैं, तो अब आपको इसको लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसे आसान उपाय बताएंगे, जिन्हें कर आप ओपन पोर्स को कम कर सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक ऐसी कई महिलाएं हैं, जो ओपन पोर्स की वजह से काफी परेशान रहती हैं।ओपन पोर्स चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकते हैं।अगर आप भी ओपन पोर्स की वजह से परेशान हो रही हैं, तो घर पर रहकर आप कुछ खास उपाय आजमा सकती हैं।इन उपाय को कर आप न सिर्फ ओपन पोर्स को कम कर सकती हैं, बल्कि अपने चेहरे को भी खूबसूरत बना सकती हैं।चेहरे से ओपन पोर्स को कम करने के लिए आप कुछ सामग्री का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सामग्री -
1. चावल का आटा
2. शहद
3. अंडे का सफेद भाग
4. दही
यह भी पढ़ें: Face Pack Before And After: फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले और बाद में कर लें ये काम, दिख सकता है चेहरे पर निखार
फेस पैक बनाने का तरीका
अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले ओपन पोर्स से परेशान हो रही हैं, तो आप सबसे पहले एक कंटेनर में चावल का आटा निकाल लें, उसमें थोड़ा अंडे का सफेद भाग मिला दें, अब इसे मिक्स कर आप इसमें शहद और दही भी मिक्स कर सकती हैं।अब इस मिश्रण को आप 25 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा कर रखें।समय पूरा होने पर आप चेहरे से इस फेस पैक को धो लें।इसके बाद आप अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकती हैं।इससे आपको काफी हद तक आराम देखने को मिल सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
ध्यान रहे जब भी आप इस फेस पैक का इस्तेमाल करें, तब पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर सूखा लें, उसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें।अगर ओपन पोर्स की परेशानी ज्यादा बढ़ रही है और घरेलू उपाय आजमाने के बाद भी आपको राहत नहीं मिल पा रही है, तो आप डर्मेटोलॉजिस्ट या किसी डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें: Besan Face Pack: आप भी इस्तेमाल करती हैं बेसन से बना फेस पैक, तो इस एक चीज को जरूर करें शामिल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।