Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:55 AM IST

केसर से पा सकती हैं दमकती त्वचा, चेहरे पर ऐसे करें इसका इस्तेमाल

अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने चेहरे को बेदाग बना सकती हैं।
Updated:- 2025-06-26, 20:07 IST
image

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई उपाय करती है। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती है। अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने चेहरे को बेदाग बना सकती हैं।

चेहरे के लिए केसर का इस्तेमाल

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और रैशेज की वजह से परेशान रहती है, तो अब आप केसर का इस्तेमाल कर घर पर अपने चेहरे की रंगत को निखार सकती हैं। आप घर पर केसर की मदद से खास टोनर बना सकती है। इस टोनर को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी जैसे -

2 - 2025-06-26T193445.109

यह भी पढ़ें: पपीता के छिलके का ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल, घर बैठे पाएं पार्लर जैसा निखार

केसर से टोनर बनाने के लिए सामग्री -

  • केसर
  • दूध
  • टी ट्री ऑयल

केसर से टोनर बनाने का तरीका

1. केसर से टोनर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कंटेनर में कच्चा दूध निकाल लें। कच्चा दूध चेहरे के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन अगर आपके पास कच्चा दूध नही है, तो आप किसी भी दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

2. अब कच्चे दूध के कंटेनर में आप 5 से 6 धागे केसर के डाल दे। जब तक केसर के धागे कलर न छोड़ दे, तब तक के लिए आप इसे ढककर रखें। 

3. अब आप इसमें टी ट्री ऑयल की कुछ बंदे मिक्स कर दें और इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें। स्प्रे बॉटल में टोनर भरने के बाद आप एक हफ्ते से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें।

1 - 2025-06-26T193443.746

4. इस टोनर को रोजाना रात में सोने से पहले आप स्प्रे बोतल की मदद से अपने चेहरे पर स्प्रे कर, चेहरे की हल्के हाथों से मसाज कर सकती हैं।

5. आप रोजाना कम से कम 15 मिनट तक अपने चेहरे पर इस टोनर की मसाज करें। उसके बाद फेस को साफ पानी से धोकर अपने चेहरे पर गुलाब जल लगा कर सो सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:  Glowing skin के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं बल्कि कम खर्च में ऐसे बनाएं अपने चेहरे को खूबसूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।