चेहरे की शेप से जाहिर होगी आपकी पर्सनेलिटी

यह बात तो आपने कई बार सुनी होगी कि चेहरा आपके व्यक्तित्व का आईना होता है। वैसे देखा जाए तो यह सही बात है। हम जब किसी से मिलते हैं तो सबसे पहले हम उसके चेहरे से ही प्रभावित होते हैं । चेहरे के हावभाव बता देते हैं कि कब किसका क्या मूड होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके चेहरे को देख कर कोई न केवल आपके मूड का अंदाजा लगा सकता है, बल्कि यदि किसी को समुद्र शास्त्र की थोड़ी भी नॉलेज है तो वे यह भी बता सकता है कि आप ने अपना कौन सा राज सभी से छुपा कर रखा है। ये पूरी तरह समुद्र शास्त्र पर आधारित है जो आपके चेहरे की दिशा और दशा का अंदाज़ा लगता है।

ऊंचे माथ वाली महिलाएं
जिन महिलाओं का माथा ऊंचा होता है उनका न केवल लक अच्छा होता है बल्कि यह इस बात का भी संकेत देता है कि उनके पास पैसों की कभी कोई कमी नहीं होगी। इसके अलावा इस शेप के फॉरहेड वाली महिलाएं बेहद इंटेलीजेंट और तेज स्वभाव की होती हैं। सबसे अनोखी बात यह है कि ऐसी महिलाएं जब जो चाहती हैं उन्हें वो मिल जाता है। इन महिलाओं का ऐसा स्वभाव सभी को पसंद आता है और सभी इनसे दोस्ती करना चाहते हैं। इन सबके अलावा ऐसे लोग बहुत ही अच्छे जीवनसाथी भी साबित होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आपके पैर खोल देंगे आपकी पर्सनालिटी का राज

चपटे माथे वाली महिलाएं
बहुत सी महिलाओं का माथा चपटा हुआ होता है और इस वजह से वह खुद को खूबसूरत नहीं मानती मगर आपको नहीं पता चपटे माथे वाले लोगों पर ईश्वर हमेशा महरबान रहता। लाइफ इन्हें कभी हार का मुंह नहीं देखना पड़ता। कार्यक्षेत्र हो या फिर घरेलू मामले, सभी जगह इनकी ही चलती है और ये महिलाएं हमेशा सफल रहती हैं।

छोटा माथे वाली महिलाएं
छोटा माथ संकेत देता है कि ऐसी महिलाएं दिल की साफ हाती हैं। जो उनके मन में होता है वहीं उनके मुंह पर भी होता है। इससे भी ज्यादा अच्छी बात यह है कि इन महिलाओं को इस बात से कोई मतलब नहीं होता है कि किस की लाइफ में क्या चल रहा है। वे सिर्फ अपने आप में रहती हैं और जबतक उनसे खुद कोई मदद नहीं मांगता तब तक वे आगे नहीं बढ़तीं। इसके अलावा अगर ऐसी महिलाओं को कभी अपनी और दूसरे की खुशी में से एक चुनना हो तो वे हमेशा पहले अपनी खुशी के बारे में सोचती हैं। ऐसी महिलाओं का मानना होता है कि यदि वे खुद खुश रहेंगी तब ही दूसरों को खुश रख पाएंगी।

इसे जरूर पढ़ें: महज ब्यूटी स्पॉट ही नहीं बल्कि आपकी पर्सनैलिटी के राज भी खोलते हैं चेहरे के तिल
रेक्टेंग्यूलर फेस वाली महिलाएं
इस फेस शेप वाली महिलाएं बेहद प्रैक्टिकल होती हैं और जो कार्य वाकई में संभव है उसी कार्य को करती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत होती हैं कि ये बेहद ऑर्गेनाइज्ड होती हैं और अपने आसपास की चीजों और लोगों को भी व्यवस्थित रखती हैं। अपने करियर में भी ऐसी महिलाएं सेटेल्ड होती हैं और हमेशा आगे बढ़ती हैं और नए-नए मुकाम हासिल करती हैं।

चौकोर चेहरे वाली महिलाएं
अगर आपने कभी तेज तर्रार लोगों को नहीं देखा तो चौकोर चेहरे वाली महिलाओं को देख कर आपको पता चल जाएगा कि तेज तर्रार लोग कैसे होते हैं। यह महिलाएं व्यक्तित्व से तो तेज होती हैं साथ ही शारीरिक तौर पर भी ये महिलाएं काफी फुर्तीली होती हैं। गलत बात को ये महिलाएं कभी बर्दाश्त नहीं करतीं। अगर कभी किसी के साथ गलत होता देखती हैं तो चुप नहीं बैठतीं और उनके लिए फाइट करती हैं।

ट्रैंगल शेप के चेहरे वाली महिलाएं
ऐसे चेहरे वाली महिलाएं बेहद क्रिएटिव होती हैं। शारीरिक खूबसूरती होने के साथ ही इनके दिमाग और हाथ में भी काफी खूबसूरती होती है। ये महिलाएं जो भी काम करती हैं उसे बेहद खूबसूरती के साथ करती हैं और इसके लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिलती हैं। अगर स्वभाव की बात की जाए तो ये बेहद सेंसेटिव होती हैं और इन्हें हमेशा तेज गुस्सा आता है। मगर जितनी तेजी के साथ गुस्सा आता है उतनी तेजी के साथ उतर भी जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।